डायन-बिसाही के शक में वृद्ध की गला घोंटकर हत्या, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, टांगी बरामद

पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर टोला मंगराडीह में डायन-बिसाही के अंधविश्वास के चलते एक वृद्ध की बेरहमी से हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है।

डायन-बिसाही के शक में वृद्ध की गला घोंटकर हत्या, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, टांगी बरामद

पलामू : पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर टोला मंगराडीह में डायन-बिसाही के अंधविश्वास के चलते एक वृद्ध की बेरहमी से हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले का त्वरित उद्भेदन करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। 

क्या है पूरा मामला

शाहपुर टोला निवासी सीता राम (61 वर्ष) की हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने हत्या के पीछे डायन-बिसाही का आरोप लगाए जाने की आशंका जताई थी। इस संबंध में नौडीहा बाजार थाना में कांड संख्या 97/2026 21 अक्टूबर धारा 103(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के अंतर्गत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस जांच में पता चला कि महंग राम के 23 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार पिछले कुछ दिनों से बीमार था। रांची में इलाज के दौरान 20 या 21 अक्टूबर की रात उसकी मृत्यु हो गई। विवेक की मौत के बाद उसके चाचा सोनू राम और परिवार के अन्य सदस्यों को शक हुआ कि गांव के ही सीता राम द्वारा डायन-बिसाही किए जाने के कारण विवेक की मौत हुई है।इसी अंधविश्वास और संदेह के कारण आरोपियों ने सीता राम की पहले गला घोंटकर हत्या की और फिर टांगी से वार कर दिया। 

मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त टांगी बरामद

घटना के मुख्य अभियुक्त सोनू राम (53 वर्ष) पिता स्वर्गीय गणेशी राम शाहपुर टोला मंगराडीह को 22 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का बेंट लगा टांगी भी बरामद कर लिया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापामारी दल में पुअनि नीरज कुमार, सअनि मो. आलम शेख, सअनि राजेश बैठा और नौडीहा बाजार थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक की अपील

इस घटना पर पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने आम जनता से अपील की है कि डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं और अंधविश्वास का समाज में कोई स्थान नहीं है। किसी की बीमारी या मृत्यु के लिए किसी महिला या पुरुष को डायन-बिसाही के नाम पर दोषी ठहराना पूरी तरह अनुचित और कानूनन दंडनीय है।

SP ने कहा- ऐसी कुप्रथाओं के कारण निर्दोष लोगों, खासकर महिलाओं को प्रताड़ना व हिंसा झेलनी पड़ती है

एसपी ने कहा कि ऐसी कुप्रथाओं के कारण निर्दोष लोगों, खासकर महिलाओं को प्रताड़ना और हिंसा झेलनी पड़ती है। बीमारी की स्थिति में अंधविश्वास के बजाय डॉक्टर से इलाज कराएं। वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने चेतावनी दी कि कानून को हाथ में लेने और अंधविश्वास के आधार पर हिंसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से डायन-बिसाही से जुड़ी किसी भी घटना की सूचना तुरंत नजदीकी थाना को देने की अपील की।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

IG जितेंद्र राणा पहुंचे बिहारशरीफ, विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
IG जितेंद्र राणा पहुंचे बिहारशरीफ, विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Oct 23, 2026, 4:00:00 PM
कैब एवं बाइक टैक्सी सेवाओं में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा होगी बेहतर, ओला, उबर, रैपिडो को निर्देश
कैब एवं बाइक टैक्सी सेवाओं में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा होगी बेहतर, ओला, उबर, रैपिडो को निर्देश
Oct 23, 2026, 3:59:00 PM
बंद आवास में लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर
बंद आवास में लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर
Oct 23, 2026, 3:48:00 PM
Photos: 44 साल की हसीना ने बोल्डनेस से उड़ाए होश, पानी में लगाई आग!, फैन्स हुए दीवाने
Photos: 44 साल की हसीना ने बोल्डनेस से उड़ाए होश, पानी में लगाई आग!, फैन्स हुए दीवाने
Oct 23, 2026, 3:46:00 PM
तिरहुत स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान जारी, प्रेक्षक ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
तिरहुत स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान जारी, प्रेक्षक ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
Oct 23, 2026, 3:38:00 PM
डायन-बिसाही के शक में वृद्ध की गला घोंटकर हत्या, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, टांगी बरामद
डायन-बिसाही के शक में वृद्ध की गला घोंटकर हत्या, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, टांगी बरामद
Oct 23, 2026, 3:00:00 PM
'MLC चुनाव में भी फर्जी वोट जुड़वा कर हेरफेर करना चाहते हैं' तेजस्वी यादव बोले-अब बेईमानी और ठगी का अंत होगा
'MLC चुनाव में भी फर्जी वोट जुड़वा कर हेरफेर करना चाहते हैं' तेजस्वी यादव बोले-अब बेईमानी और ठगी का अंत होगा
Oct 23, 2026, 2:55:00 PM
बिहार MLC चुनाव : 8 सीटों पर मतदान जारी, दोपहर 2 बजे तक स्नातक 29.32 व शिक्षक में 57.20 फीसदी वोटिंग
बिहार MLC चुनाव : 8 सीटों पर मतदान जारी, दोपहर 2 बजे तक स्नातक 29.32 व शिक्षक में 57.20 फीसदी वोटिंग
Oct 23, 2026, 2:48:00 PM
आहर में डूबने से 39 वर्षीय युवक की मौत, मछली देख रहे थे, फिसला पैर
आहर में डूबने से 39 वर्षीय युवक की मौत, मछली देख रहे थे, फिसला पैर
Oct 23, 2026, 2:29:00 PM
वरिष्ठ नागरिक आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, जांच-परामर्श के साथ ही दवाइयां भी मिली
वरिष्ठ नागरिक आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, जांच-परामर्श के साथ ही दवाइयां भी मिली
Oct 23, 2026, 2:13:00 PM