बंद आवास में लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर
सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के आदर्श कोऑपरेटिव स्थित डी-48 के एक बंद आवास में चोरी की घटना सामने आई है। गृहस्वामी हरि किशोर प्रसाद के अनुसार, वह 20 अक्टूबर को पूजा कार्यक्रम में शामिल होने अपने भाई के घर रांची गए थे।

बोकारो : सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के आदर्श कोऑपरेटिव स्थित डी-48 के एक बंद आवास में चोरी की घटना सामने आई है। गृहस्वामी हरि किशोर प्रसाद के अनुसार, वह 20 अक्टूबर को पूजा कार्यक्रम में शामिल होने अपने भाई के घर रांची गए थे। 23 अक्टूबर को सुबह पड़ोसियों ने फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी।
घर पहुंचने पर देखा कि मुख्य गेट की कुंडी टूटी हुई थी
घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य गेट की कुंडी टूटी हुई थी। चोरों ने घर की तीन अलमारियों को खोलकर उसमें रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया था। गृहस्वामी ने बताया कि चोरी गए सामान में करीब पांच लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और 40 हजार रुपए नकद शामिल हैं। घटना की जानकारी पुलिस को देने की बात गृहस्वामी ने कही है। पुलिस में शिकायत दर्ज होने और जांच के बाद चोरी की घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट













