SIR रद्द करने की मांग को लेकर किसानों ने निकाला मार्च

जहानाबाद। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जहानाबाद में एसआईआर रद्द करने और मतदाताओं के मतदान का अधिकार बहाल करने की मांग को लेकर किसानों ने मार्च निकाला।

SIR रद्द करने की मांग को लेकर किसानों ने निकाला मार्च

जहानाबाद, 23 अक्टूबर। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जहानाबाद में एसआईआर रद्द करने और मतदाताओं के मतदान का अधिकार बहाल करने की मांग को लेकर किसानों ने मार्च निकाला। मार्च माले कार्यालय से शुरू होकर पटना-गया मुख्य मार्ग से होते हुए अरवल मोड़ पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई।

सभा में नेताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को तत्काल रद्द करने, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि बिना पारदर्शिता के 13 करोड़ 41 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। नेताओं ने इन नागरिकों के मतदान का अधिकार तत्काल बहाल करने की मांग उठाई।

मार्च का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्य उपाध्यक्ष एवं माले राज्य कमेटी सदस्य रामाधार सिंह, माले राज्य कमेटी सदस्य रविंद्र यादव, किसान महासभा के जिला सचिव शौकीन यादव सहित अन्य किसान नेताओं ने किया। सभा की अध्यक्षता संजय चंद्रवंशी ने की। इसमें बैजनाथ यादव, विजय यादव, अरविंद मिस्त्री, अरविंद चौधरी, सुनील यादव, बाबूलाल यादव, सतीश चौधरी, अंबिका यादव और सीमा कुमारी सहित अन्य लोग शामिल हुए।

नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए व्यापक जनभागीदारी के साथ आंदोलन तेज करना जरूरी है। उन्होंने वर्ष 2023 के संबंधित अधिनियम में संशोधन कर मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति के चयन पैनल में प्रधानमंत्री द्वारा मनोनीत कैबिनेट मंत्री के स्थान पर भारत के मुख्य न्यायाधीश को शामिल करने की मांग की। किसानों ने व्यापक चुनाव सुधार और आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली लागू करने की भी मांग की।

वक्ताओं ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाए तथा सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र से जुड़े सवालों का समाधान जनआंदोलन और जनता की व्यापक भागीदारी से ही संभव है।

   जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट  



Trending News

भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियों की हुई गहन समीक्षा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत पर चर्चा
भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियों की हुई गहन समीक्षा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत पर चर्चा
Oct 23, 2026, 5:51:00 PM
 सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, गोपालगंज में 92.91 प्रतिशत वोटिंग
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, गोपालगंज में 92.91 प्रतिशत वोटिंग
Oct 23, 2026, 5:35:00 PM
भोरे में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ सारण शिक्षक निर्वाचन का मतदान, 90.32 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट
भोरे में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ सारण शिक्षक निर्वाचन का मतदान, 90.32 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट
Oct 23, 2026, 5:21:00 PM
SIR रद्द करने की मांग को लेकर किसानों ने निकाला मार्च
SIR रद्द करने की मांग को लेकर किसानों ने निकाला मार्च
Oct 23, 2026, 5:05:00 PM
महाराजगंज में दर्दनाक हादसा, टोटो पलटने से मासूम की मौत, कंकाली माता के दर्शन करने जा रहा था परिवार
महाराजगंज में दर्दनाक हादसा, टोटो पलटने से मासूम की मौत, कंकाली माता के दर्शन करने जा रहा था परिवार
Oct 23, 2026, 4:37:00 PM
मां दुर्गा की विदाई में आस्था पर भारी पड़ा शोर! कथित अश्लील डांस और पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
मां दुर्गा की विदाई में आस्था पर भारी पड़ा शोर! कथित अश्लील डांस और पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
Oct 23, 2026, 4:28:00 PM
IG जितेंद्र राणा पहुंचे बिहारशरीफ, विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
IG जितेंद्र राणा पहुंचे बिहारशरीफ, विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Oct 23, 2026, 4:00:00 PM
कैब एवं बाइक टैक्सी सेवाओं में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा होगी बेहतर, ओला, उबर, रैपिडो को निर्देश
कैब एवं बाइक टैक्सी सेवाओं में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा होगी बेहतर, ओला, उबर, रैपिडो को निर्देश
Oct 23, 2026, 3:59:00 PM
बंद आवास में लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर
बंद आवास में लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर
Oct 23, 2026, 3:48:00 PM
Photos: 44 साल की हसीना ने बोल्डनेस से उड़ाए होश, पानी में लगाई आग!, फैन्स हुए दीवाने
Photos: 44 साल की हसीना ने बोल्डनेस से उड़ाए होश, पानी में लगाई आग!, फैन्स हुए दीवाने
Oct 23, 2026, 3:46:00 PM