विद्यालय से अज्ञात चोरों ने उड़ाया साउंड सिस्टम, शिकायत दर्ज
गोपालगंज: फुलवरिया प्रखंड की गिदहां नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. खुर्शीद आलम ने इस संबंध में श्रीपुर थाने में एक लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

गोपालगंज: फुलवरिया प्रखंड की गिदहां नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. खुर्शीद आलम ने इस संबंध में श्रीपुर थाने में एक लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की गुहार लगाई है।
स्कूल का वेंटिलेटर तोड़कर घुसे चोर
आवेदन के अनुसार, प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि गुरुवार को शाम 4:00 बजे विद्यालय का संचालन समाप्त होने के बाद सभी शिक्षक अपने घर चले गए थे. इसके बाद रात्रि में कुछ अज्ञात चोरों ने विद्यालय भवन के वेंटिलेटर के रास्ते अंदर प्रवेश किया। चोरों ने विद्यालय परिसर से विभाग द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण साउंड सेट और माइक की चोरी कर ली और उन्हें लेकर फरार हो गए।
प्रार्थना के दौरान हुआ चोरी का खुलासा
घटना का खुलासा अगले दिन शुक्रवार की सुबह हुआ. जब सभी शिक्षक और छात्र विद्यालय पहुंचे और प्रार्थना कराने के लिए साउंड सिस्टम को खोजा गया, तो वह अपने स्थान पर नहीं मिला. इसके बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया और चोरी की इस घटना की जानकारी सामने आई।
पुलिस से कार्रवाई की मांग
प्रभारी प्रधानाध्यापक ने थाने को दिए गए आवेदन में मांग की है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ जल्द से जल्द शिकायत दर्ज किया जाए, ताकि चोरी गए सामान की आधिकारिक सूचना शिक्षा विभाग और संबंधित उच्च अधिकारियों को दी जा सके. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गोपालगंज से संदीप कुमार की रिपोर्ट













