CM योगी का बड़ा ऐलान, PM मोदी के नाम पर होगा 'जेवर हवाई अड्डे का नाम'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्धनगर स्थित जेवर हवाई अड्डे का नाम बदलने का ऐलान किया है। राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक संपन्न होने के बाद राजधानी लखनऊ में एक प्रेसवार्ता में सीएम ने यह ऐलान किया।

CM योगी का बड़ा ऐलान, PM मोदी के नाम पर होगा 'जेवर हवाई अड्डे का नाम'

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्धनगर स्थित जेवर हवाई अड्डे का नाम बदलने का ऐलान किया है। राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक संपन्न होने के बाद राजधानी लखनऊ में एक प्रेसवार्ता में सीएम ने यह ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि कैबिनेट ने जेवर हवाई अड्डे का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। अब जेवर हवाई अड्डे का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट का नाम 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया है - CM योगी आदित्यनाथ 

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि सात अक्टूबर का दिन देश के इतिहास में एक गौरवशाली अध्याय के रूप में दर्ज हुआ है। सरकार के प्रमुख के रूप में प्रधानमंत्री मोदी की अनवरत समर्पित सेवा यात्रा के 25 वर्ष पूरे होना महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

प्रधानमंत्री की यात्रा जनसेवा से जनकल्याण की अनूठी मिसाल - CM आदित्यनाथ

सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए यह विशेष गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री प्रदेश की धरती से लोकप्रिय जनप्रतिनिधि और सांसद के रूप में देश का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने सेवा ही समर्पण और राष्ट्र प्रथम को अपना मूलमंत्र मानते हुए राष्ट्र निर्माण को सर्वोच्च ध्येय बनाया है। प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की यात्रा जनसेवा से जनकल्याण और जनभागीदारी से जनविश्वास की अनूठी मिसाल है।

Trending News

केनरा बैंक भीषण डकैती मामला : 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 5 अपराधियों पर 2-2 लाख का इनाम
केनरा बैंक भीषण डकैती मामला : 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 5 अपराधियों पर 2-2 लाख का इनाम
Oct 09, 2026, 2:13:00 PM
पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए पूर्व मंत्री सुनील कुमार, सांसद कौशलेंद्र सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए पूर्व मंत्री सुनील कुमार, सांसद कौशलेंद्र सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Oct 09, 2026, 1:52:00 PM
स्कूल जा रहे छात्र को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर स्थिति में रेफर
स्कूल जा रहे छात्र को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर स्थिति में रेफर
Oct 09, 2026, 1:48:00 PM
CM योगी का बड़ा ऐलान, PM मोदी के नाम पर होगा 'जेवर हवाई अड्डे का नाम'
CM योगी का बड़ा ऐलान, PM मोदी के नाम पर होगा 'जेवर हवाई अड्डे का नाम'
Oct 09, 2026, 1:31:00 PM
दिल्ली में सड़क जाम की आशंका, आरा से गुजरने वाली चार प्रमुख ट्रेनें रद्द
दिल्ली में सड़क जाम की आशंका, आरा से गुजरने वाली चार प्रमुख ट्रेनें रद्द
Oct 09, 2026, 1:30:00 PM
Upchunav Results: ममता-कांग्रेस को झटका, बंगाल-असम में BJP की सुनामी, तमिलनाडु में विजय का जलवा
Upchunav Results: ममता-कांग्रेस को झटका, बंगाल-असम में BJP की सुनामी, तमिलनाडु में विजय का जलवा
Oct 09, 2026, 1:06:00 PM
गोपालगंज में लापरवाही पर एक्शन: प्रधान शिक्षक निलंबित, निरीक्षण में मिली थीं भारी अनियमितताएं
गोपालगंज में लापरवाही पर एक्शन: प्रधान शिक्षक निलंबित, निरीक्षण में मिली थीं भारी अनियमितताएं
Oct 09, 2026, 12:44:00 PM
 धोनी के शहर रांची में वेस्टइंडीज और भारत की भिड़ंत, सामान्य वाहनों के लिए मार्ग बंद, 3 बजे से स्टेडियम में प्रवेश
धोनी के शहर रांची में वेस्टइंडीज और भारत की भिड़ंत, सामान्य वाहनों के लिए मार्ग बंद, 3 बजे से स्टेडियम में प्रवेश
Oct 09, 2026, 12:26:00 PM
DC के आदेश को ठेंगा! चास में खुले में कचरा डंपिंग जारी
DC के आदेश को ठेंगा! चास में खुले में कचरा डंपिंग जारी
Oct 09, 2026, 12:25:00 PM
बाहुबली अनंत सिंह हुए बेलगाम! ललन सिंह भी हार गए? प्रशांत किशोर के उम्मीदवार के लिए मांग रहे वोट
बाहुबली अनंत सिंह हुए बेलगाम! ललन सिंह भी हार गए? प्रशांत किशोर के उम्मीदवार के लिए मांग रहे वोट
Oct 09, 2026, 12:03:00 PM