स्कूल जा रहे छात्र को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर स्थिति में रेफर

रोहतास जिले से दिनदहाड़े एक छात्र को गोली मारने का गंभीर मामला सामने आया है। दरअसल जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने स्कूल जा रहे एक छात्र को सरेआम गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

स्कूल जा रहे छात्र को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर स्थिति में रेफर

सासाराम। रोहतास जिले से दिनदहाड़े एक छात्र को गोली मारने का गंभीर मामला सामने आया है। दरअसल जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने स्कूल जा रहे एक छात्र को सरेआम गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विद्यालय जाने के दौरान मारी गोली 

घायल छात्र की पहचान कछवां थाना क्षेत्र के कैथी ग्राम निवासी दिनेश सिंह के 15 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आशीष शुक्रवार की सुबह अपने घर से निकलकर विद्यालय जाने के लिए बस स्टैंड के समीप खड़ा था, इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने छात्र को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी आराम से मौके से फरार हो गये। जानकारी के अनुसार घायल छात्र औरंगाबाद जिले के दाउदनगर स्थित ज्ञान गंगा इंटर स्कूल का छात्र बताया जाता है।

प्राथमिक उपचार के बाद रेफर

वहीं गोली लगने के बाद घायल छात्र को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। जानकारी दी गई कि घायल छात्र का भोजपुर जिले के आरा स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है और फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। गोली छात्र के सीने को चीरते हुए बाहर निकल गई है।

जांच में जुटी पुलिस 

घटना के बाद कछवां थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि फिलहाल अपराधियों की पहचान और गोली मारने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज आदि को खंगाला जा रहा है, ताकि अपराधियों की पहचान सुनिश्चित कर जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट 

Trending News

मुख्यमंत्री ने विधि-व्यवस्था को लेकर की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने विधि-व्यवस्था को लेकर की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Oct 09, 2026, 2:36:00 PM
विधायक सरयू राय पहुंचे असम, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा से की मुलाकात
विधायक सरयू राय पहुंचे असम, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा से की मुलाकात
Oct 09, 2026, 2:35:00 PM
केनरा बैंक भीषण डकैती मामला : 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 5 अपराधियों पर 2-2 लाख का इनाम
केनरा बैंक भीषण डकैती मामला : 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 5 अपराधियों पर 2-2 लाख का इनाम
Oct 09, 2026, 2:13:00 PM
पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए पूर्व मंत्री सुनील कुमार, सांसद कौशलेंद्र सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए पूर्व मंत्री सुनील कुमार, सांसद कौशलेंद्र सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Oct 09, 2026, 1:52:00 PM
स्कूल जा रहे छात्र को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर स्थिति में रेफर
स्कूल जा रहे छात्र को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर स्थिति में रेफर
Oct 09, 2026, 1:48:00 PM
CM योगी का बड़ा ऐलान, PM मोदी के नाम पर होगा 'जेवर हवाई अड्डे का नाम'
CM योगी का बड़ा ऐलान, PM मोदी के नाम पर होगा 'जेवर हवाई अड्डे का नाम'
Oct 09, 2026, 1:31:00 PM
दिल्ली में सड़क जाम की आशंका, आरा से गुजरने वाली चार प्रमुख ट्रेनें रद्द
दिल्ली में सड़क जाम की आशंका, आरा से गुजरने वाली चार प्रमुख ट्रेनें रद्द
Oct 09, 2026, 1:30:00 PM
Upchunav Results: ममता-कांग्रेस को झटका, बंगाल-असम में BJP की सुनामी, तमिलनाडु में विजय का जलवा
Upchunav Results: ममता-कांग्रेस को झटका, बंगाल-असम में BJP की सुनामी, तमिलनाडु में विजय का जलवा
Oct 09, 2026, 1:06:00 PM
गोपालगंज में लापरवाही पर एक्शन: प्रधान शिक्षक निलंबित, निरीक्षण में मिली थीं भारी अनियमितताएं
गोपालगंज में लापरवाही पर एक्शन: प्रधान शिक्षक निलंबित, निरीक्षण में मिली थीं भारी अनियमितताएं
Oct 09, 2026, 12:44:00 PM
 धोनी के शहर रांची में वेस्टइंडीज और भारत की भिड़ंत, सामान्य वाहनों के लिए मार्ग बंद, 3 बजे से स्टेडियम में प्रवेश
धोनी के शहर रांची में वेस्टइंडीज और भारत की भिड़ंत, सामान्य वाहनों के लिए मार्ग बंद, 3 बजे से स्टेडियम में प्रवेश
Oct 09, 2026, 12:26:00 PM