गोपालगंज में लापरवाही पर एक्शन: प्रधान शिक्षक निलंबित, निरीक्षण में मिली थीं भारी अनियमितताएं

गोपालगंज। शिक्षा विभाग में लापरवाही और व्यवस्थाओं में अनदेखी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। नवप्राथमिक विद्यालय, सदौवा भगेलु रावत के टोला के प्रधान शिक्षक मनोज कुमार को गंभीर अनियमितताओं और लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया

गोपालगंज में लापरवाही पर एक्शन: प्रधान शिक्षक निलंबित, निरीक्षण में मिली थीं भारी अनियमितताएं

गोपालगंज। शिक्षा विभाग में लापरवाही और व्यवस्थाओं में अनदेखी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जिले के बरौली प्रखंड स्थित नवप्राथमिक विद्यालय, सदौवा भगेलु रावत के टोला के प्रधान शिक्षक मनोज कुमार को गंभीर अनियमितताओं और लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश पर की गई है।

निरीक्षण में खुली थीं अव्यवस्थाओं की पोल

जानकारी के अनुसार, बीते दिनों विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान स्कूल की स्थिति बेहद दयनीय पाई गई थी: गर्मी में बच्चे रहे परेशान स्कूल में नहीं मिले पंखे. नलकूप के बाद भी पानी की व्यवस्था नहीं. हैंडवॉश स्टेशन पूरी तरह टूटा मिला और दोनों शौचालय अत्यंत बदहाल एवं अनुपयोगी स्थिति में पाए गए थे.इतना ही नहीं विद्यालय परिसर में रंग-रोगन का कार्य भी अधूरा छोड़ दिया गया था।

स्पष्टीकरण का जवाब न देना पड़ा भारी

निरीक्षण के दौरान पाई गई इन गंभीर कमियों को लेकर प्रधान शिक्षक मनोज कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया था। हालांकि, निर्धारित समय सीमा के भीतर उनकी ओर से कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया।विभाग के आदेश का पालन न करने और कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने को अक्षम्य मानते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी पाण्डेय ने उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। इस कार्रवाई से प्रखंड के अन्य विद्यालयों में हड़कंप मच गया है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट 

Trending News

स्कूल जा रहे छात्र को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर स्थिति में रेफर
स्कूल जा रहे छात्र को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर स्थिति में रेफर
Oct 09, 2026, 1:48:00 PM
CM योगी का बड़ा ऐलान, PM मोदी के नाम पर होगा 'जेवर हवाई अड्डे का नाम'
CM योगी का बड़ा ऐलान, PM मोदी के नाम पर होगा 'जेवर हवाई अड्डे का नाम'
Oct 09, 2026, 1:31:00 PM
दिल्ली में सड़क जाम की आशंका, आरा से गुजरने वाली चार प्रमुख ट्रेनें रद्द
दिल्ली में सड़क जाम की आशंका, आरा से गुजरने वाली चार प्रमुख ट्रेनें रद्द
Oct 09, 2026, 1:30:00 PM
Upchunav Results: ममता-कांग्रेस को झटका, बंगाल-असम में BJP की सुनामी, तमिलनाडु में विजय का जलवा
Upchunav Results: ममता-कांग्रेस को झटका, बंगाल-असम में BJP की सुनामी, तमिलनाडु में विजय का जलवा
Oct 09, 2026, 1:06:00 PM
गोपालगंज में लापरवाही पर एक्शन: प्रधान शिक्षक निलंबित, निरीक्षण में मिली थीं भारी अनियमितताएं
गोपालगंज में लापरवाही पर एक्शन: प्रधान शिक्षक निलंबित, निरीक्षण में मिली थीं भारी अनियमितताएं
Oct 09, 2026, 12:44:00 PM
 धोनी के शहर रांची में वेस्टइंडीज और भारत की भिड़ंत, सामान्य वाहनों के लिए मार्ग बंद, 3 बजे से स्टेडियम में प्रवेश
धोनी के शहर रांची में वेस्टइंडीज और भारत की भिड़ंत, सामान्य वाहनों के लिए मार्ग बंद, 3 बजे से स्टेडियम में प्रवेश
Oct 09, 2026, 12:26:00 PM
DC के आदेश को ठेंगा! चास में खुले में कचरा डंपिंग जारी
DC के आदेश को ठेंगा! चास में खुले में कचरा डंपिंग जारी
Oct 09, 2026, 12:25:00 PM
बाहुबली अनंत सिंह हुए बेलगाम! ललन सिंह भी हार गए? प्रशांत किशोर के उम्मीदवार के लिए मांग रहे वोट
बाहुबली अनंत सिंह हुए बेलगाम! ललन सिंह भी हार गए? प्रशांत किशोर के उम्मीदवार के लिए मांग रहे वोट
Oct 09, 2026, 12:03:00 PM
साउथ की फिल्मों से भोजपुरी सिनेमा तक, अब नए अवतार में दिखेंगी मधु शर्मा
साउथ की फिल्मों से भोजपुरी सिनेमा तक, अब नए अवतार में दिखेंगी मधु शर्मा
Oct 09, 2026, 11:17:00 AM
महज 3 सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर मधुरेंद्र ने उकेरी नाना पाटेकर की तस्वीर, दी श्रद्धांजलि
महज 3 सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर मधुरेंद्र ने उकेरी नाना पाटेकर की तस्वीर, दी श्रद्धांजलि
Oct 09, 2026, 10:56:00 AM