DC के आदेश को ठेंगा! चास में खुले में कचरा डंपिंग जारी

बोकारो में जिला प्रशासन के आदेशों की अनदेखी का मामला सामने आया है। चास नगर निगम के अधिकारी डीसी के निर्देशों को भी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

DC के आदेश को ठेंगा! चास में खुले में कचरा डंपिंग जारी

बोकारो : बोकारो में जिला प्रशासन के आदेशों की अनदेखी का मामला सामने आया है। चास नगर निगम के अधिकारी डीसी के निर्देशों को भी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। एक महीने पहले बोकारो के डीसी ने खुले में कचरा डंप करने पर रोक लगाने और डंपिंग यार्ड को तत्काल शीट से ढकने का निर्देश दिया था। लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। नेशनल हाईवे-32 पर आईटीआई मोड़ स्थित जगन्नाथ चौक के पास आज भी खुले में कचरा फेंका जा रहा है। बदबू और मक्खियों से स्थानीय लोग परेशान हैं। 

बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है

वहीं बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह डंपिंग यार्ड चास नगर निगम कार्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब अधिकारियों पर डीसी के आदेश का असर नहीं हो रहा, तो आम जनता की समस्याओं का समाधान कैसे होगा?  खुले में फेंके जा रहे कचरे से निकलने वाली दुर्गंध और मक्खियों ने आसपास के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

बोकारो के DC ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए चास नगर निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया था

बताया जाता है कि करीब एक महीने पहले बोकारो के डीसी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए चास नगर निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया था। खुले में कचरा डंप करने पर रोक लगाने और डंपिंग यार्ड को तत्काल शीट से ढकने को कहा गया था, ताकि आसपास रहने वाले लोगों को बदबू और प्रदूषण से राहत मिल सके। डीसी के निर्देश के बावजूद अब तक डंपिंग यार्ड में अल्बेस्टर शीट नहीं लगाई गई है। कचरे का खुले में डंप होना लगातार जारी है और उसके उचित निस्तारण की व्यवस्था भी नजर नहीं आ रही है।

दुर्गंध और मक्खियों के कारण यहां रहना मुश्किल हो गया है - स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्गंध और मक्खियों के कारण यहां रहना मुश्किल हो गया है। लोगों को संक्रमण और बीमारियों का डर सता रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि नगर निगम कार्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर ऐसी स्थिति होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं? अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और डीसी के आदेश की अनदेखी करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं। सवाल बरकरार है आखिर कब मिलेगी चास के लोगों को कचरे और बदबू से मुक्ति?

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

गोपालगंज में लापरवाही पर एक्शन: प्रधान शिक्षक निलंबित, निरीक्षण में मिली थीं भारी अनियमितताएं
गोपालगंज में लापरवाही पर एक्शन: प्रधान शिक्षक निलंबित, निरीक्षण में मिली थीं भारी अनियमितताएं
Oct 09, 2026, 12:44:00 PM
 धोनी के शहर रांची में वेस्टइंडीज और भारत की भिड़ंत, सामान्य वाहनों के लिए मार्ग बंद, 3 बजे से स्टेडियम में प्रवेश
धोनी के शहर रांची में वेस्टइंडीज और भारत की भिड़ंत, सामान्य वाहनों के लिए मार्ग बंद, 3 बजे से स्टेडियम में प्रवेश
Oct 09, 2026, 12:26:00 PM
DC के आदेश को ठेंगा! चास में खुले में कचरा डंपिंग जारी
DC के आदेश को ठेंगा! चास में खुले में कचरा डंपिंग जारी
Oct 09, 2026, 12:25:00 PM
बाहुबली अनंत सिंह हुए बेलगाम! ललन सिंह भी हार गए? प्रशांत किशोर के उम्मीदवार के लिए मांग रहे वोट
बाहुबली अनंत सिंह हुए बेलगाम! ललन सिंह भी हार गए? प्रशांत किशोर के उम्मीदवार के लिए मांग रहे वोट
Oct 09, 2026, 12:03:00 PM
साउथ की फिल्मों से भोजपुरी सिनेमा तक, अब नए अवतार में दिखेंगी मधु शर्मा
साउथ की फिल्मों से भोजपुरी सिनेमा तक, अब नए अवतार में दिखेंगी मधु शर्मा
Oct 09, 2026, 11:17:00 AM
महज 3 सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर मधुरेंद्र ने उकेरी नाना पाटेकर की तस्वीर, दी श्रद्धांजलि
महज 3 सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर मधुरेंद्र ने उकेरी नाना पाटेकर की तस्वीर, दी श्रद्धांजलि
Oct 09, 2026, 10:56:00 AM
लापता मासूम अनाया का बंद बोरे में मिली लाश, मचा कोहराम
लापता मासूम अनाया का बंद बोरे में मिली लाश, मचा कोहराम
Oct 09, 2026, 10:44:00 AM
चंपारण के लाल का धमाल, छठ गीत 65 मिलियन पार, हुआ भव्य स्वागत
चंपारण के लाल का धमाल, छठ गीत 65 मिलियन पार, हुआ भव्य स्वागत
Oct 09, 2026, 10:32:00 AM
CM सम्राट के नेतृत्व में आज NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगी चर्चा
CM सम्राट के नेतृत्व में आज NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगी चर्चा
Oct 09, 2026, 10:18:00 AM
मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा- विद्यार्थी केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की उम्मीदों और सपनों का आधार हैं
मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा- विद्यार्थी केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की उम्मीदों और सपनों का आधार हैं
Oct 09, 2026, 10:03:00 AM