चंपारण के लाल का धमाल, छठ गीत 65 मिलियन पार, हुआ भव्य स्वागत

छठ महापर्व से पहले एक गीत ने पूरे देश में धूम मचा रखी है, 'छठी मइया सुन ली न विनती हमार...'। जी हां, हिंदी फिल्म 'द वन' का ये छठ गीत आज हर किसी की जुबान पर है और यूट्यूब पर 65 मिलियन व्यूज को पार कर चुका है।

चंपारण के लाल का धमाल, छठ गीत 65 मिलियन पार, हुआ भव्य स्वागत

मोतिहारी : छठ महापर्व से पहले एक गीत ने पूरे देश में धूम मचा रखी है, 'छठी मइया सुन ली न विनती हमार...'। जी हां, हिंदी फिल्म 'द वन' का ये छठ गीत आज हर किसी की जुबान पर है और यूट्यूब पर 65 मिलियन व्यूज को पार कर चुका है। चंपारण और बिहार के लिए गर्व की बात ये है कि इस सुपरहिट छठ गीत को लिखने वाले कोई और नहीं, बल्कि पूर्वी चंपारण के ढाका के लाल, कौशल किशोर हैं।

मोतिहारी पहुंचे  कौशल किशोर तो लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया

वही इस संबंध में मोतिहारी पहुंचे  कौशल किशोर तो लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। हिंदी फिल्म 'द वन' के इस छठ गीत ने आजकल हर जगह धूम मचा रखी है। 'छठी मइया सुन ली न विनती हमार...' ये गीत आज सबकी जुबान पर है। इस गीत को लिखने वाले हैं जिले के ढाका निवासी किशोर कुमार और पुष्पा किशोर के पुत्र कौशल किशोर। आज हर जगह कौशल की ही चर्चा हो रही है।

यूट्यूब पर ये गीत 65 मिलियन व्यूज को पार कर चुका है और 20 दिनों तक विश्व स्तर पर 6वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा था - कौशल किशोर

मोतिहारी में आयोजित प्रेसवार्ता में कौशल किशोर ने बताया कि इस गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यूट्यूब पर ये गीत 65 मिलियन व्यूज को पार कर चुका है और 20 दिनों तक विश्व स्तर पर 6वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा था।कौशल ने बताया कि ये छठ पर्व पर उनका तीसरा गीत है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व हमारा इतिहास नहीं बल्कि भविष्य भी है। छठी मइया के प्रति हमारा अटूट आस्था है।उन्होंने चार साल पहले पहला गाना लिखा था और उनके दूसरे छठ गाने को कल्पना पटवारी ने अपनी आवाज दी है। 

कौशल किशोर ने कहा- उनकी 8 से 10 हिंदी फिल्में आने वाली हैं

कौशल किशोर ने बताया कि उनकी आठ से 10 हिंदी फिल्में आने वाली हैं। इसमें फिल्म 'मॉन्सटर्स' में मशहूर अभिनेता सलमान खान पर उनके लिखे गाने को फिल्माया गया है। वो बहुत सारे डिवोशनल गीतों को लिख और कंपोज भी कर रहे हैं। एक छोटे से कस्बे ढाका से निकलकर बॉलीवुड तक का ये सफर, मोतिहारी के युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। मोतिहारी के ढाका के रहने वाले कौशल किशोर ने जो छठ गीत लिखा, आज वो यूट्यूब पर 65 मिलियन व्यूज पार कर चुका है और अब सलमान खान भी उनके लिखे गाने पर थिरकेंगे।

मोतिहारी से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट

Trending News

साउथ की फिल्मों से भोजपुरी सिनेमा तक, अब नए अवतार में दिखेंगी मधु शर्मा
साउथ की फिल्मों से भोजपुरी सिनेमा तक, अब नए अवतार में दिखेंगी मधु शर्मा
Oct 09, 2026, 11:17:00 AM
महज 3 सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर मधुरेंद्र ने उकेरी नाना पाटेकर की तस्वीर, दी श्रद्धांजलि
महज 3 सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर मधुरेंद्र ने उकेरी नाना पाटेकर की तस्वीर, दी श्रद्धांजलि
Oct 09, 2026, 10:56:00 AM
लापता मासूम अनाया का बंद बोरे में मिली लाश, मचा कोहराम
लापता मासूम अनाया का बंद बोरे में मिली लाश, मचा कोहराम
Oct 09, 2026, 10:44:00 AM
चंपारण के लाल का धमाल, छठ गीत 65 मिलियन पार, हुआ भव्य स्वागत
चंपारण के लाल का धमाल, छठ गीत 65 मिलियन पार, हुआ भव्य स्वागत
Oct 09, 2026, 10:32:00 AM
CM सम्राट के नेतृत्व में आज NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगी चर्चा
CM सम्राट के नेतृत्व में आज NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगी चर्चा
Oct 09, 2026, 10:18:00 AM
मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा- विद्यार्थी केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की उम्मीदों और सपनों का आधार हैं
मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा- विद्यार्थी केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की उम्मीदों और सपनों का आधार हैं
Oct 09, 2026, 10:03:00 AM
ट्रंप के झटके के बावजूद शेयर बाजार में तेजी
ट्रंप के झटके के बावजूद शेयर बाजार में तेजी
Oct 09, 2026, 9:38:00 AM
TB मुक्त भारत अभियान के तहत JOSH टीमों का शुभारंभ, सचिव VC के माध्यम से हुए शामिल
TB मुक्त भारत अभियान के तहत JOSH टीमों का शुभारंभ, सचिव VC के माध्यम से हुए शामिल
Oct 09, 2026, 9:12:00 AM
बेटी के जन्म पर ऐसा जश्न देखकर लोग बोले- वाह! सजी-धजी कार से घर लाई गई नन्ही परी
बेटी के जन्म पर ऐसा जश्न देखकर लोग बोले- वाह! सजी-धजी कार से घर लाई गई नन्ही परी
Oct 09, 2026, 8:34:00 AM
INDvsWI : रांची में दूसरा T20 मैच आज, जीत कर बराबरी करना चाहेगी वेस्टइंडीज
INDvsWI : रांची में दूसरा T20 मैच आज, जीत कर बराबरी करना चाहेगी वेस्टइंडीज
Oct 09, 2026, 8:17:00 AM