INDvsWI : रांची में दूसरा T20 मैच आज, जीत कर बराबरी करना चाहेगी वेस्टइंडीज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी नौ अक्टूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है और पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।

INDvsWI : रांची में दूसरा T20 मैच आज, जीत कर बराबरी करना चाहेगी वेस्टइंडीज

रांची : भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी नौ अक्टूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है और पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। वहीं वेस्टइंडीज की टीम आज का मैच हर हाल में जीत कर सीरीज बराबर करना चाहेगी जबकि टीम इंडिया सीरीज में निर्णायक बढ़त हासिल करना चाहेगी। मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से शुरू होगा।

भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन को लेकर टीम मैनेजमेंट के सामने कुछ अहम सवाल भी हैं

आपको बता दें कि भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन को लेकर टीम मैनेजमेंट के सामने कुछ अहम सवाल भी हैं। संजू सैमसन का बल्ला लगातार खामोश है। पिछले चार मैचों में वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए हैं। टीम में वैभव सूर्यवंशी मौजूद हैं, इसलिए प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा तेज है। टीम बदलाव की ओर जाती है तो उनका नाम चर्चा में रह सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया अनुभवी सैमसन पर भरोसा बनाए रखती है या युवा चेहरे को मौका देती है।

रांची की पिच भी मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकती है

वहीं रांची की पिच भी मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकती है। यहां खेले गए टी20 मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को अक्सर सफलता मिली है। हालांकि पिच पर घास की अच्छी परत रहने की उम्मीद है, जिससे शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। बाद में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना अपेक्षाकृत आसान हो सकता है।

भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।

वेस्टइंडीज टीम

शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अकील होसेन, आमिर जांगू, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैमसन, रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर।

Trending News

लापता मासूम अनाया का बंद बोरे में मिली लाश, मचा कोहराम
लापता मासूम अनाया का बंद बोरे में मिली लाश, मचा कोहराम
Oct 09, 2026, 10:44:00 AM
चंपारण के लाल का धमाल, छठ गीत 65 मिलियन पार, हुआ भव्य स्वागत
चंपारण के लाल का धमाल, छठ गीत 65 मिलियन पार, हुआ भव्य स्वागत
Oct 09, 2026, 10:32:00 AM
CM सम्राट के नेतृत्व में आज NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगी चर्चा
CM सम्राट के नेतृत्व में आज NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगी चर्चा
Oct 09, 2026, 10:18:00 AM
मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा- विद्यार्थी केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की उम्मीदों और सपनों का आधार हैं
मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा- विद्यार्थी केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की उम्मीदों और सपनों का आधार हैं
Oct 09, 2026, 10:03:00 AM
ट्रंप के झटके के बावजूद शेयर बाजार में तेजी
ट्रंप के झटके के बावजूद शेयर बाजार में तेजी
Oct 09, 2026, 9:38:00 AM
TB मुक्त भारत अभियान के तहत JOSH टीमों का शुभारंभ, सचिव VC के माध्यम से हुए शामिल
TB मुक्त भारत अभियान के तहत JOSH टीमों का शुभारंभ, सचिव VC के माध्यम से हुए शामिल
Oct 09, 2026, 9:12:00 AM
बेटी के जन्म पर ऐसा जश्न देखकर लोग बोले- वाह! सजी-धजी कार से घर लाई गई नन्ही परी
बेटी के जन्म पर ऐसा जश्न देखकर लोग बोले- वाह! सजी-धजी कार से घर लाई गई नन्ही परी
Oct 09, 2026, 8:34:00 AM
INDvsWI : रांची में दूसरा T20 मैच आज, जीत कर बराबरी करना चाहेगी वेस्टइंडीज
INDvsWI : रांची में दूसरा T20 मैच आज, जीत कर बराबरी करना चाहेगी वेस्टइंडीज
Oct 09, 2026, 8:17:00 AM
हमारी परंपरा का अभिन्न हिस्सा है रंगमंच - अरविंद
हमारी परंपरा का अभिन्न हिस्सा है रंगमंच - अरविंद
Oct 09, 2026, 8:09:00 AM
श्रीकृष्ण महिला कॉलेज में 150 संदिग्ध एडमिट कार्ड बरामद, छात्राओं से पैसे लेने का आरोप !
श्रीकृष्ण महिला कॉलेज में 150 संदिग्ध एडमिट कार्ड बरामद, छात्राओं से पैसे लेने का आरोप !
Oct 08, 2026, 8:24:00 PM