श्रीकृष्ण महिला कॉलेज में 150 संदिग्ध एडमिट कार्ड बरामद, छात्राओं से पैसे लेने का आरोप !

बेगूसराय जिले के श्रीकृष्ण महिला कॉलेज में संदिग्ध एडमिट कार्ड जारी किए जाने का मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

श्रीकृष्ण महिला कॉलेज में 150 संदिग्ध एडमिट कार्ड बरामद, छात्राओं से पैसे लेने का आरोप !

बेगूसराय: जिले के श्रीकृष्ण महिला कॉलेज में संदिग्ध एडमिट कार्ड जारी किए जाने का मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कॉलेज प्रशासन की जांच के दौरान करीब 150 संदिग्ध एडमिट कार्ड जब्त किए गए हैं। वहीं छात्राओं से एडमिट कार्ड के नाम पर पैसे लेने के भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, सात अक्टूबर 2026, बुधवार को कई छात्राएं अपना एडमिट कार्ड लेकर कॉलेज पहुंचीं। कॉलेज प्रशासन ने जब दस्तावेजों की जांच शुरू की, तो कई एडमिट कार्ड संदिग्ध पाए गए। इसके बाद प्रभारी प्राचार्य सह प्रोफेसर विमल कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कराई। जांच के दौरान करीब डेढ़ सौ संदिग्ध एडमिट कार्ड जब्त किए गए। बताया जा रहा है कि कॉलेज प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद कई छात्राओं से ली गई राशि वापस भी कराई गई है। हालांकि अब तक कितनी छात्राओं से कितनी राशि ली गई और कितनी छात्राओं की राशि वापस हुई, इसका आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है।

मामले की सूचना नगर थाना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने संबंधित पेपर हाउस संचालक से पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान संचालक द्वारा माफी मांगे जाने की बात भी सामने आई है। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि दोबारा इस तरह का मामला सामने आता है, तो प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार ने पेपर हाउस संचालक नवीन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि श्रीकृष्ण महिला कॉलेज के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर एक फॉर्मेट तैयार किया गया और इसी के आधार पर छात्राओं को कथित तौर पर इंटरनल एडमिट कार्ड और बीएससी सेमेस्टर-3 के एडमिट कार्ड उपलब्ध कराए गए।

एआईएसएफ ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस और कॉलेज प्रशासन की जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई और जिम्मेदारी तय हो सकेगी।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Trending News

श्रीकृष्ण महिला कॉलेज में 150 संदिग्ध एडमिट कार्ड बरामद, छात्राओं से पैसे लेने का आरोप !
श्रीकृष्ण महिला कॉलेज में 150 संदिग्ध एडमिट कार्ड बरामद, छात्राओं से पैसे लेने का आरोप !
Oct 08, 2026, 8:24:00 PM
जानलेवा बनी ट्रक की रफ्तार, ओवरटेक कर रहे ट्रक ने मजदूर को रौंदा
जानलेवा बनी ट्रक की रफ्तार, ओवरटेक कर रहे ट्रक ने मजदूर को रौंदा
Oct 08, 2026, 8:22:00 PM
अवैध बालू कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अवैध बालू कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Oct 08, 2026, 7:54:00 PM
बिहार MLC चुनाव को लेकर हलचल तेज, डीएम ने की समीक्षा बैठक
बिहार MLC चुनाव को लेकर हलचल तेज, डीएम ने की समीक्षा बैठक
Oct 08, 2026, 7:42:00 PM
दुर्गा पूजा में निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर अभियंताओं को सख्त निर्देश, बिजली चोरी पर होगी कार्रवाई
दुर्गा पूजा में निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर अभियंताओं को सख्त निर्देश, बिजली चोरी पर होगी कार्रवाई
Oct 08, 2026, 7:31:00 PM
NDA के सभी मंत्री होंगे शामिल' जदयू सांसद बोले-इंडिया गठबंधन 'लठबंधन' बन चुका है
NDA के सभी मंत्री होंगे शामिल' जदयू सांसद बोले-इंडिया गठबंधन 'लठबंधन' बन चुका है
Oct 08, 2026, 7:23:00 PM
गुरुजी शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के निधन पर जदयू ने जताया शोक
गुरुजी शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के निधन पर जदयू ने जताया शोक
Oct 08, 2026, 7:10:00 PM
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, 4 महिलाएं घायल, 2 की हालत नाजुक
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, 4 महिलाएं घायल, 2 की हालत नाजुक
Oct 08, 2026, 6:56:00 PM
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए ठगी करने वाले 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए ठगी करने वाले 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Oct 08, 2026, 6:41:00 PM
जमुई में धूमधाम से मनी लोजपा संस्थापक पद्म भूषण रामविलास पासवान की 6वीं पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
जमुई में धूमधाम से मनी लोजपा संस्थापक पद्म भूषण रामविलास पासवान की 6वीं पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
Oct 08, 2026, 6:20:00 PM