NDA के सभी मंत्री होंगे शामिल' जदयू सांसद बोले-इंडिया गठबंधन 'लठबंधन' बन चुका है

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर नालंदा में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आगामी 13 अक्टूबर को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और नालंदा के लाल निशांत कुमार के नालंदा आगमन को लेकर एनडीए ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

NDA के सभी मंत्री होंगे शामिल' जदयू सांसद बोले-इंडिया गठबंधन 'लठबंधन' बन चुका है

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर नालंदा में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आगामी 13 अक्टूबर को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और नालंदा के लाल निशांत कुमार के नालंदा आगमन को लेकर एनडीए ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम की जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में एनडीए घटक दलों के सभी मंत्री शामिल होंगे। वहीं, एसआईआर के मुद्दे पर महागठबंधन के विरोध प्रदर्शन को लेकर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नाम भले ही इंडिया गठबंधन का है, लेकिन जमीन पर यह ‘लठबंधन’ बन चुका है। 

सांसद ने दावा किया कि इस बार एमएलसी चुनाव में महागठबंधन के ही उम्मीदवार एक-दूसरे के आमने-सामने हैं, जैसा विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिला था।चुनाव आयोग पर विपक्ष के सवाल उठाने पर कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि जब महागठबंधन जीतता है तो चुनाव आयोग ठीक लगता है, लेकिन बिहार और बंगाल में हार के बाद आयोग पर सवाल खड़े किए जाते हैं। 

तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि माता-पिता के मुख्यमंत्री रहने की खासियत उन्हें विरासत में मिली है, अब तेजस्वी सड़क पर उतरे हैं और आने वाले समय में उन्हें और भी सड़क पर उतरना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि बिहार में अगली सरकार भी एनडीए की ही बनेगी।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

श्रीकृष्ण महिला कॉलेज में 150 संदिग्ध एडमिट कार्ड बरामद, छात्राओं से पैसे लेने का आरोप !
श्रीकृष्ण महिला कॉलेज में 150 संदिग्ध एडमिट कार्ड बरामद, छात्राओं से पैसे लेने का आरोप !
Oct 08, 2026, 8:24:00 PM
जानलेवा बनी ट्रक की रफ्तार, ओवरटेक कर रहे ट्रक ने मजदूर को रौंदा
जानलेवा बनी ट्रक की रफ्तार, ओवरटेक कर रहे ट्रक ने मजदूर को रौंदा
Oct 08, 2026, 8:22:00 PM
अवैध बालू कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अवैध बालू कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Oct 08, 2026, 7:54:00 PM
बिहार MLC चुनाव को लेकर हलचल तेज, डीएम ने की समीक्षा बैठक
बिहार MLC चुनाव को लेकर हलचल तेज, डीएम ने की समीक्षा बैठक
Oct 08, 2026, 7:42:00 PM
दुर्गा पूजा में निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर अभियंताओं को सख्त निर्देश, बिजली चोरी पर होगी कार्रवाई
दुर्गा पूजा में निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर अभियंताओं को सख्त निर्देश, बिजली चोरी पर होगी कार्रवाई
Oct 08, 2026, 7:31:00 PM
NDA के सभी मंत्री होंगे शामिल' जदयू सांसद बोले-इंडिया गठबंधन 'लठबंधन' बन चुका है
NDA के सभी मंत्री होंगे शामिल' जदयू सांसद बोले-इंडिया गठबंधन 'लठबंधन' बन चुका है
Oct 08, 2026, 7:23:00 PM
गुरुजी शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के निधन पर जदयू ने जताया शोक
गुरुजी शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के निधन पर जदयू ने जताया शोक
Oct 08, 2026, 7:10:00 PM
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, 4 महिलाएं घायल, 2 की हालत नाजुक
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, 4 महिलाएं घायल, 2 की हालत नाजुक
Oct 08, 2026, 6:56:00 PM
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए ठगी करने वाले 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए ठगी करने वाले 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Oct 08, 2026, 6:41:00 PM
जमुई में धूमधाम से मनी लोजपा संस्थापक पद्म भूषण रामविलास पासवान की 6वीं पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
जमुई में धूमधाम से मनी लोजपा संस्थापक पद्म भूषण रामविलास पासवान की 6वीं पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
Oct 08, 2026, 6:20:00 PM