जमुई में धूमधाम से मनी लोजपा संस्थापक पद्म भूषण रामविलास पासवान की 6वीं पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

जमुई: लोजपा के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पद्म भूषण श्रद्धेय स्व. रामविलास पासवान जी की 6वीं पुण्यतिथि आज जमुई में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

जमुई में धूमधाम से मनी लोजपा संस्थापक पद्म भूषण रामविलास पासवान की 6वीं पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

जमुई: लोजपा के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पद्म भूषण श्रद्धेय स्व. रामविलास पासवान जी की 6वीं पुण्यतिथि आज जमुई में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम लोकप्रिय नेता चिराग पासवान जी की कर्मभूमि एवं जमुई सांसद माननीय अरुण भारती जी के लोकसभा क्षेत्र जमुई के निजी विवाह भवन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व लोजपा (रामविलास) के जमुई जिलाध्यक्ष जीवन सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जमुई जिला इकाई की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक बना दिया। इस अवसर पर सबसे पहले पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. रामविलास पासवान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

प्रदेश से लेकर प्रखंड तक के नेता हुए शामिल 

इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश एवं वरिष्ठ पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी गण सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि श्रद्धेय रामविलास पासवान जी दलितों, पिछड़ों और गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय और गरीबों के हक के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचार और उनके सिद्धांत आज भी हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

जिलाध्यक्ष जीवन सिंह ने कहा कि चिराग पासवान जी उनके सपनों को आगे बढ़ा रहे हैं और जमुई सांसद अरुण भारती जी उनके बताए रास्ते पर चलकर जमुई के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान द्वारिका विवाह भवन में "रामविलास पासवान अमर रहें" के नारों से गूंजता रहा।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट 

Trending News

अवैध बालू कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अवैध बालू कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Oct 08, 2026, 7:54:00 PM
बिहार MLC चुनाव को लेकर हलचल तेज, डीएम ने की समीक्षा बैठक
बिहार MLC चुनाव को लेकर हलचल तेज, डीएम ने की समीक्षा बैठक
Oct 08, 2026, 7:42:00 PM
दुर्गा पूजा में निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर अभियंताओं को सख्त निर्देश, बिजली चोरी पर होगी कार्रवाई
दुर्गा पूजा में निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर अभियंताओं को सख्त निर्देश, बिजली चोरी पर होगी कार्रवाई
Oct 08, 2026, 7:31:00 PM
NDA के सभी मंत्री होंगे शामिल' जदयू सांसद बोले-इंडिया गठबंधन 'लठबंधन' बन चुका है
NDA के सभी मंत्री होंगे शामिल' जदयू सांसद बोले-इंडिया गठबंधन 'लठबंधन' बन चुका है
Oct 08, 2026, 7:23:00 PM
गुरुजी शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के निधन पर जदयू ने जताया शोक
गुरुजी शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के निधन पर जदयू ने जताया शोक
Oct 08, 2026, 7:10:00 PM
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, 4 महिलाएं घायल, 2 की हालत नाजुक
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, 4 महिलाएं घायल, 2 की हालत नाजुक
Oct 08, 2026, 6:56:00 PM
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए ठगी करने वाले 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए ठगी करने वाले 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Oct 08, 2026, 6:41:00 PM
जमुई में धूमधाम से मनी लोजपा संस्थापक पद्म भूषण रामविलास पासवान की 6वीं पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
जमुई में धूमधाम से मनी लोजपा संस्थापक पद्म भूषण रामविलास पासवान की 6वीं पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
Oct 08, 2026, 6:20:00 PM
दुनिया भर के बौद्ध विद्वान, भिक्षु का होगा जुटान 11 से 13 दिसंबर तक होगा अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का आयोजन
दुनिया भर के बौद्ध विद्वान, भिक्षु का होगा जुटान 11 से 13 दिसंबर तक होगा अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का आयोजन
Oct 08, 2026, 6:15:00 PM
धनकुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर, 50 लाख कैश समेत करोड़ों की संपत्ति बरामद, कैश का अंबार देख...
धनकुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर, 50 लाख कैश समेत करोड़ों की संपत्ति बरामद, कैश का अंबार देख...
Oct 08, 2026, 6:08:00 PM