मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा- विद्यार्थी केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की उम्मीदों और सपनों का आधार हैं
बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की उम्मीदों और सपनों का आधार हैं।

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की उम्मीदों और सपनों का आधार हैं। उनके सपनों को समझना, उनका हौसला बढ़ाना और उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना मेरे लिए केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हृदय से जुड़ा संकल्प है।
छात्रों के विरोध-प्रदर्शन से जुड़े लगभग सभी मुद्दों को हल कर दिया गया है - मंत्री मिथिलेश तिवारी
वहीं शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि विद्यार्थियों और बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के छात्रों के विरोध-प्रदर्शन से जुड़े लगभग सभी मुद्दों को हल कर दिया गया है। यदि छात्र कोई और बात रखना चाहते हैं, तो सरकार के संवाद के दरवाजे हमेशा खुले हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, राज्य के वरिष्ठ अधिकारी और मंत्री स्कूलों तथा कॉलेजों में जाकर सीधे छात्रों से संवाद करेंगे ताकि उनकी समस्याओं और आकांक्षाओं को समझा जा सके।
शिक्षा विभाग में सुधार और समय-समय पर मार्गदर्शन के लिए राज्य स्तर पर एक सलाहकार समिति का गठन किया जाएगा - मिथिलेश तिवारी
मिथिलेश तिवारी ने कहा कि शिक्षा विभाग में सुधार और समय-समय पर मार्गदर्शन के लिए राज्य स्तर पर एक सलाहकार समिति का गठन किया जाएगा। सरकार परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी और सख्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रधानमंत्री द्वारा लागू किए गए कड़े कानूनों को बिहार में भी सख्ती से लागू किया जाएगा। राज्य सरकार अगले तीन महीनों के भीतर एक नई 'कोचिंग पॉलिसी' लेकर आने वाली है, नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग संचालकों पर कड़ी कार्रवाई होगी।













