बाहुबली अनंत सिंह हुए बेलगाम! ललन सिंह भी हार गए? प्रशांत किशोर के उम्मीदवार के लिए मांग रहे वोट

पटना स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू में घमासान मचा हुआ है। मोकामा विधायक अनंत सिंह के तेवर अब भी बरकरार हैं और वह अपने ही कैंडिडेट नीरज कुमार का विरोध का रहे हैं।

बाहुबली अनंत सिंह हुए बेलगाम! ललन सिंह भी हार गए? प्रशांत किशोर के उम्मीदवार के लिए मांग रहे वोट

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव  हो रहा है। एनडीए, महागठबंधन और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। वहीं पटना स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू में घमासान मचा हुआ है।  मोकामा विधायक अनंत सिंह के तेवर अब भी बरकरार हैं और वह अपने ही कैंडिडेट नीरज कुमार का विरोध का रहे हैं। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के साथ बातचीत के बाद भी अनंत सिंह नहीं मान रहे हैं। मोकामा विधायक अनंत सिंह ने विक्रम पहुंचकर जन सुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में खुलकर प्रचार किया। 

 पटना के बिक्रम नौबतपुर में मोकामा विधायक और जदयू नेता अनंत सिंह अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बड़े काफिले के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने एमएलसी प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील की। इस दौरान अनंत सिंह ने लोगों से सीधे अनुज सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अनुज सिंह को जिताइए और बाकी प्रत्याशियों की जमानत जब्त कराइए।  

अनंत सिंह के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत के लिए सड़क किनारे दो दर्जन से अधिक जेसीबी मशीनें खड़ी की गई थीं, जिनसे अनंत सिंह के काफिले पर फूलों की बारिश की गई। इस दौरान सड़क पर करीब दो किलोमीटर लंबा वाहनों का काफिला नजर आया।

अनंत सिंह और जेडीयू के बीच उनके रुख को लेकर बातचीत की चर्चाएं तेज है।  जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के साथ बातचीत को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा रही है। ललन सिंह ने कहा कि अब अनंत सिंह ऐसा कुछ नहीं करेंगे जो पार्टी के विरोध हो।  हालांकि अनंत सिंह लगातार अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार करते नजर आ रहे हैं। इसको लेकर सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार गर्म है। 

बता दें कि बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव है। 152 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है और आज नाम वापसी की आखिरी तारीख है। 23 अक्टूबर को 5.32 लाख मतदाता वोट डालेंगे, जबकि 27 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। पटना स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू में घमासान मचा हुआ है। वहीं सारण में उपेंद्र कुशवाहा जेडीयू उम्मीदवार आनंद पुष्कर के समर्थन में हैं, लेकिन आरएलएम के तीन विधायक निर्दलीय रामपुकार सिन्हा के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

Trending News

गोपालगंज में लापरवाही पर एक्शन: प्रधान शिक्षक निलंबित, निरीक्षण में मिली थीं भारी अनियमितताएं
गोपालगंज में लापरवाही पर एक्शन: प्रधान शिक्षक निलंबित, निरीक्षण में मिली थीं भारी अनियमितताएं
Oct 09, 2026, 12:44:00 PM
 धोनी के शहर रांची में वेस्टइंडीज और भारत की भिड़ंत, सामान्य वाहनों के लिए मार्ग बंद, 3 बजे से स्टेडियम में प्रवेश
धोनी के शहर रांची में वेस्टइंडीज और भारत की भिड़ंत, सामान्य वाहनों के लिए मार्ग बंद, 3 बजे से स्टेडियम में प्रवेश
Oct 09, 2026, 12:26:00 PM
DC के आदेश को ठेंगा! चास में खुले में कचरा डंपिंग जारी
DC के आदेश को ठेंगा! चास में खुले में कचरा डंपिंग जारी
Oct 09, 2026, 12:25:00 PM
बाहुबली अनंत सिंह हुए बेलगाम! ललन सिंह भी हार गए? प्रशांत किशोर के उम्मीदवार के लिए मांग रहे वोट
बाहुबली अनंत सिंह हुए बेलगाम! ललन सिंह भी हार गए? प्रशांत किशोर के उम्मीदवार के लिए मांग रहे वोट
Oct 09, 2026, 12:03:00 PM
साउथ की फिल्मों से भोजपुरी सिनेमा तक, अब नए अवतार में दिखेंगी मधु शर्मा
साउथ की फिल्मों से भोजपुरी सिनेमा तक, अब नए अवतार में दिखेंगी मधु शर्मा
Oct 09, 2026, 11:17:00 AM
महज 3 सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर मधुरेंद्र ने उकेरी नाना पाटेकर की तस्वीर, दी श्रद्धांजलि
महज 3 सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर मधुरेंद्र ने उकेरी नाना पाटेकर की तस्वीर, दी श्रद्धांजलि
Oct 09, 2026, 10:56:00 AM
लापता मासूम अनाया का बंद बोरे में मिली लाश, मचा कोहराम
लापता मासूम अनाया का बंद बोरे में मिली लाश, मचा कोहराम
Oct 09, 2026, 10:44:00 AM
चंपारण के लाल का धमाल, छठ गीत 65 मिलियन पार, हुआ भव्य स्वागत
चंपारण के लाल का धमाल, छठ गीत 65 मिलियन पार, हुआ भव्य स्वागत
Oct 09, 2026, 10:32:00 AM
CM सम्राट के नेतृत्व में आज NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगी चर्चा
CM सम्राट के नेतृत्व में आज NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगी चर्चा
Oct 09, 2026, 10:18:00 AM
मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा- विद्यार्थी केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की उम्मीदों और सपनों का आधार हैं
मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा- विद्यार्थी केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की उम्मीदों और सपनों का आधार हैं
Oct 09, 2026, 10:03:00 AM