केनरा बैंक भीषण डकैती मामला : 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 5 अपराधियों पर 2-2 लाख का इनाम
झारखंड के जमशेदपुर स्थित गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में कुछ दिन पहले भीषण डकैती का मामला सामने आया था। जिसमें 42 लाख नगद रुपए और 24 किलो सोना की डकैती हुई थी जिसकी कीमत 33 करोड़ से अधिक बतायी गई है।

जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर स्थित गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में कुछ दिन पहले भीषण डकैती का मामला सामने आया था। जिसमें 42 लाख नगद रुपए और 24 किलो सोना की डकैती हुई थी जिसकी कीमत 33 करोड़ से अधिक बतायी गई है। अपराधी आसानी से लूट कर ले गए थे। वहीं डकैती के 15 दिन के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इस भीषण डकैती कांड में पांच अपराधों ने घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस ने पांचों अपराधियों की पहचान कर वीडियो जारी किया है
आपको बता दें कि जमशेदपुर पुलिस ने पांचों अपराधियों की पहचान कर वीडियो जारी किया है। वहीं पुलिस ने पांचों अपराधियों पर दो-दो लाख रुपए का इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने वीडियो के जरिए लोगों से अपराधियों की जानकारी देने की अपील किया है। बता दें कि पांच अपराधी बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े केनरा बैंक में घुसकर कर्मचारी और ग्राहकों को बंधक बनाकर बैंक से लूटकर फरार हो गए। पुलिस और झारखंड एसआईटी की टीम बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में छापेमारी कर रही है।
जमशेदपुर से लाला जुबीन की रिपोर्ट













