मेट्रो निर्माण व सड़क मरम्मत कार्य, इस रूट पर दो दिन रहेगा डायवर्जन

अगर आप राजधानी आ रहे हैं या राजधानी में रहने के दैरान राजेंद्र नगर होकर सफर करने की तैयारी में हैं तो आपके लिए अहम खबर है।

मेट्रो निर्माण व सड़क मरम्मत कार्य, इस रूट पर दो दिन रहेगा डायवर्जन

पटना: अगर आप राजधानी आ रहे हैं या राजधानी में रहने के दैरान राजेंद्र नगर होकर सफर करने की तैयारी में हैं तो आपके लिए अहम खबर है। दरअसल राजधानी में पटना मेट्रो निर्माण एवं राजेंद्रनगर पुल यातायात डायवर्जन को लेकर सूचना जारी की गयी है। इस एडवाइजरी को पटना ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जारी किया गया है।

पटना ट्रैफिक पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार राजधानी में राजेंद्रनगर टर्मिनल पुल के पास मेट्रो निर्माण और सड़क मरम्मत कार्य के लिए यातायात में बदलाव किया गया है। यह दो दिवसीय ट्रायल डायवर्जन है। जो 10 और 11 अक्टूबर को लागू होगा। इस दौरान 10 अक्टूबर (शनिवार) को बहादुरपुर से पटना की ओर जाने वाली लेन बंद रहेगी। जबकि 11 अक्टूबर (रविवार) को पटना से बहादुरपुर की ओर जाने वाली लेन बंद रहेगी।

एडवाइजरी में यह भी बताया गया है कि दुर्गा पूजा समाप्त होने के बाद छठ महापर्व से पहले 10 से 12 दिनों के लिए राजेंद्रनगर पुल (वैशाली गोलंबर) बंद रहेगा। दरअसल पुल के नीचे सड़क मरम्मती और मेट्रो की TVM मशीन की आवाजाही के लिए इस कदम को उठाया गया है। यह भी अवगत कराया गया है कि यह कार्य रोजाना केवल रात 10:00 बजे से सुबह 06:00 बजे तक किया जाएगा। इसलिए आम लोगों से अपील की गयी है कि इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

Trending News

वर्दी के रसूख तले कुचली अस्मत, लातेहार में आदिवासी महिला से पुलिसिया बर्बरता
वर्दी के रसूख तले कुचली अस्मत, लातेहार में आदिवासी महिला से पुलिसिया बर्बरता
Oct 09, 2026, 3:22:00 PM
टूटा ट्रंप का सपना, भारतीय मूल की नावी पिल्लई को मिला नोबेल का शांति पुरस्कार
टूटा ट्रंप का सपना, भारतीय मूल की नावी पिल्लई को मिला नोबेल का शांति पुरस्कार
Oct 09, 2026, 3:21:00 PM
बिहार कांग्रेस ने तैयार की रणनीति, गांव-गांव पहुंचेगा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान
बिहार कांग्रेस ने तैयार की रणनीति, गांव-गांव पहुंचेगा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान
Oct 09, 2026, 3:12:00 PM
स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल : सदर अस्पताल में रेबीज की इंजेक्शन खत्म, मरीज ऊंचे दामों में दवा खरीदने को मजबूर
स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल : सदर अस्पताल में रेबीज की इंजेक्शन खत्म, मरीज ऊंचे दामों में दवा खरीदने को मजबूर
Oct 09, 2026, 2:59:00 PM
नीतीश कुमार के नाम पर होंगे JDU के सभी कार्यक्रम, संजय झा की बड़ी घोषणा, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर...
नीतीश कुमार के नाम पर होंगे JDU के सभी कार्यक्रम, संजय झा की बड़ी घोषणा, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर...
Oct 09, 2026, 2:58:00 PM
मुख्यमंत्री ने विधि-व्यवस्था को लेकर की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने विधि-व्यवस्था को लेकर की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Oct 09, 2026, 2:36:00 PM
विधायक सरयू राय पहुंचे असम, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा से की मुलाकात
विधायक सरयू राय पहुंचे असम, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा से की मुलाकात
Oct 09, 2026, 2:35:00 PM
मेट्रो निर्माण व सड़क मरम्मत कार्य, इस रूट पर दो दिन रहेगा डायवर्जन
मेट्रो निर्माण व सड़क मरम्मत कार्य, इस रूट पर दो दिन रहेगा डायवर्जन
Oct 09, 2026, 2:35:00 PM
केनरा बैंक भीषण डकैती मामला : 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 5 अपराधियों पर 2-2 लाख का इनाम
केनरा बैंक भीषण डकैती मामला : 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 5 अपराधियों पर 2-2 लाख का इनाम
Oct 09, 2026, 2:13:00 PM
पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए पूर्व मंत्री सुनील कुमार, सांसद कौशलेंद्र सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए पूर्व मंत्री सुनील कुमार, सांसद कौशलेंद्र सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Oct 09, 2026, 1:52:00 PM