नीतीश कुमार के नाम पर होंगे JDU के सभी कार्यक्रम, संजय झा की बड़ी घोषणा, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर...
बिहार की सियासत में जेडीयू को लेकर बड़ी घोषणा हुई है। पार्टी के आगामी सभी कार्यक्रम नीतीश कुमार के नाम से आयोजित किए जाएंगे। जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने इसका ऐलान किया है।

बिहार की सियासत में जेडीयू को लेकर बड़ी घोषणा हुई है। पार्टी के आगामी सभी कार्यक्रम नीतीश कुमार के नाम से आयोजित किए जाएंगे। जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने इसका ऐलान किया है। पटना में नीतीश संवाद कार्यक्रम के दौरान संजय झा ने ऐलान किया कि यह पार्टी नीतीश कुमार की है। इसीलिए अब पार्टी के सभी कार्यक्रम नीतीश कुमार के नाम पर आयोजित किए जाएंगे। संजय झा ने नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल और कार्यशैली को महत्वपूर्ण बताया।
जेडीयू कार्यालय में आयोजित ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम के दौरान जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि आगे भी पार्टी के तमाम कार्यक्रम नीतीश कुमार के नाम से आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए 20 साल तक काम किया है। इसी को देखते हुए पार्टी ने उनके नाम से आगे भी कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है।
बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू के भीतर नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच चल रहे विवाद पर भी संजय झा ने अपनी बात रखी। उन्होंने एनडीए उम्मीदवारों की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि गठबंधन के सभी आठ उम्मीदवार चुनाव जीतेंगे। संजय झा ने कहा कि एनडीए के सभी घटक दल एकजुट होकर उम्मीदवारों को जिताने के लिए काम करेंगे।
वहीं एमएलसी चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर भी बड़ी बैठक बुलाई गई है। संजय झा ने बताया कि गठबंधन के नेता एकजुट होकर चुनाव लड़ने और अपने उम्मीदवारों के समर्थन में काम करने की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
इससे पहले पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में फरक्का जल संधि पर ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भी कार्यक्रम में पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार का पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। नीतीश कुमार के आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।













