पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए पूर्व मंत्री सुनील कुमार, सांसद कौशलेंद्र सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बिहारशरीफ में भाजपा विधायक और बिहार के पूर्व वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार अपने पिता स्वर्गीय भगवत प्रसाद की 5वीं पुण्यतिथि पर भावुक हो गए।

पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए पूर्व मंत्री सुनील कुमार, सांसद कौशलेंद्र सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नालंदा : बिहारशरीफ में भाजपा विधायक और बिहार के पूर्व वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार अपने पिता स्वर्गीय भगवत प्रसाद की 5वीं पुण्यतिथि पर भावुक हो गए। बिहारशरीफ विधायक कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके पिता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। अपने पिता को याद करते हुए डॉ. सुनील कुमार की आंखें छलक उठीं और वे फूट-फूटकर रोने लगे। 

पूर्व मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने भावुक होकर कहा- आज वे जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनके पिता का सबसे बड़ा योगदान है

पूर्व मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने भावुक होकर कहा कि आज वे जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनके पिता का सबसे बड़ा योगदान है। पिता के बताए रास्ते पर चलकर ही वे दबे-कुचले, शोषित और वंचित लोगों की सेवा कर रहे हैं। गौरतलब है कि डॉ. सुनील कुमार लगातार छठी बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। वहीं जदयू नेता इंजीनियर सुनील और भाजपा नेता संतोष कुमार ने स्वर्गीय भगवत प्रसाद को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा गुरु की तरह मार्गदर्शन दिया। बिहारशरीफ के हिरण्य पर्वत पर बना भव्य मंदिर भी उनके कार्यों की याद दिलाता है।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Trending News

मुख्यमंत्री ने विधि-व्यवस्था को लेकर की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Oct 09, 2026, 2:36:00 PM
विधायक सरयू राय पहुंचे असम, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा से की मुलाकात

Oct 09, 2026, 2:35:00 PM
मेट्रो निर्माण व सड़क मरम्मत कार्य, इस रूट पर दो दिन रहेगा डायवर्जन

केनरा बैंक भीषण डकैती मामला : 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 5 अपराधियों पर 2-2 लाख का इनाम

Oct 09, 2026, 2:13:00 PM
पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए पूर्व मंत्री सुनील कुमार, सांसद कौशलेंद्र सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए पूर्व मंत्री सुनील कुमार, सांसद कौशलेंद्र सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Oct 09, 2026, 1:52:00 PM
स्कूल जा रहे छात्र को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर स्थिति में रेफर

Oct 09, 2026, 1:48:00 PM
CM योगी का बड़ा ऐलान, PM मोदी के नाम पर होगा 'जेवर हवाई अड्डे का नाम'

Oct 09, 2026, 1:31:00 PM
दिल्ली में सड़क जाम की आशंका, आरा से गुजरने वाली चार प्रमुख ट्रेनें रद्द

Oct 09, 2026, 1:30:00 PM
Upchunav Results: ममता-कांग्रेस को झटका, बंगाल-असम में BJP की सुनामी, तमिलनाडु में विजय का जलवा

Oct 09, 2026, 1:06:00 PM
गोपालगंज में लापरवाही पर एक्शन: प्रधान शिक्षक निलंबित, निरीक्षण में मिली थीं भारी अनियमितताएं

Oct 09, 2026, 12:44:00 PM