एसजीएफआई अंडर-18 ताइक्वांडो चयन ट्रायल, बिहार के दो खिलाड़ियों ने बनाई भारतीय टीम में जगह

रायपुर में 14 और 15 सितंबर को आयोजित एसजीएफआई अंडर-18 ताइक्वांडो चयन ट्रायल-2026 में बिहार के हिमांशु कुमार और विशाल कुमार ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर आईएसएफ जिम्नासियाड-2026 के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है।

एसजीएफआई अंडर-18 ताइक्वांडो चयन ट्रायल, बिहार के दो खिलाड़ियों ने बनाई भारतीय टीम में जगह

पटना : छत्तीसगढ़ के रायपुर में 14 और 15 सितंबर को आयोजित एसजीएफआई अंडर-18 ताइक्वांडो चयन ट्रायल-2026 में बिहार के हिमांशु कुमार और विशाल कुमार ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर आईएसएफ जिम्नासियाड-2026 के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। 

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने कहा कि अब दोनों खिलाड़ी तीन से आठ दिसंबर 2026 तक रियो डी जेनेरियो, ब्राजील में होने वाली आईएसएफ जिम्नासियाड-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। शेखपुरा जिले के हिमांशु कुमार ने अंडर-51 किलोग्राम वर्ग में अपनी जगह बनाई, जबकि गोपालगंज के विशाल कुमार अंडर-68 किलोग्राम वर्ग में चयनित हुए हैं। 

शंकरण ने बताया कि आईएसएफ जिम्नासियाड दुनिया भर के स्कूली खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय खेल मंच है। बिहार के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि राज्य के दो अलग-अलग जिलों से आने वाले इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की चयन प्रक्रिया में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए स्थान हासिल कर यह साबित कर दिया है कि बिहार के छोटे शहरों और जिलों से निकलने वाले खिलाड़ी भी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करने की क्षमता रखते हैं। यह राज्य के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा है जो अपने-अपने जिलों में खेल की शुरुआत कर बड़े मंच का सपना देखते हैं। कोच विवेक प्रकाश और मैनेजर खुशबू कुमारी के मार्गदर्शन ने दोनों खिलाड़ियों के चयन में अहम भूमिका निभाई है।

Trending News

शिक्षा के मंदिर में 'धाय-धाय गोली': कटेया के सरकारी स्कूल में शिक्षक के जन्मदिन पर अश्लील गाने का वीडियो वायरल
शिक्षा के मंदिर में 'धाय-धाय गोली': कटेया के सरकारी स्कूल में शिक्षक के जन्मदिन पर अश्लील गाने का वीडियो वायरल
Sep 16, 2026, 3:54:00 PM
आंगन की पक्की दीवार तोड़ जमीन कब्जाने का आरोप, अब DIG के पास पहुंची पीड़िता
आंगन की पक्की दीवार तोड़ जमीन कब्जाने का आरोप, अब DIG के पास पहुंची पीड़िता
Sep 16, 2026, 3:35:00 PM
 अवैध क्लीनिक ने एक और गर्भवती महिला की ली जान! नवजात की भी मौत, परिजनों का हंगामा, नर्सिंग होम सील
अवैध क्लीनिक ने एक और गर्भवती महिला की ली जान! नवजात की भी मौत, परिजनों का हंगामा, नर्सिंग होम सील
Sep 16, 2026, 3:10:00 PM
एसजीएफआई अंडर-18 ताइक्वांडो चयन ट्रायल, बिहार के दो खिलाड़ियों ने बनाई भारतीय टीम में जगह
एसजीएफआई अंडर-18 ताइक्वांडो चयन ट्रायल, बिहार के दो खिलाड़ियों ने बनाई भारतीय टीम में जगह
Sep 16, 2026, 3:02:00 PM
दिनदहाड़े चेन छिनतई, बाइक सवार दो बदमाश वारदात के बाद फरार
दिनदहाड़े चेन छिनतई, बाइक सवार दो बदमाश वारदात के बाद फरार
Sep 16, 2026, 2:55:00 PM
तेजस्वी के गढ़ में शिवराज-सम्राट की सियासत नाव, बाढ़ का जायजा, किसानों का दर्द और 2025 चुनाव का सियासी संदेश
तेजस्वी के गढ़ में शिवराज-सम्राट की सियासत नाव, बाढ़ का जायजा, किसानों का दर्द और 2025 चुनाव का सियासी संदेश
Sep 16, 2026, 2:35:00 PM
बिहार में किसी भी सूरत में...UCC पर नीतीश के मंत्री-सांसद के बयान ने बढ़ाया सियासी तापमान
बिहार में किसी भी सूरत में...UCC पर नीतीश के मंत्री-सांसद के बयान ने बढ़ाया सियासी तापमान
Sep 16, 2026, 1:56:00 PM
 10-18 साल से एक ही जगह जमे कर्मचारी, तबादले की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी
10-18 साल से एक ही जगह जमे कर्मचारी, तबादले की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी
Sep 16, 2026, 1:16:00 PM
एसी कोच के सीलिंग में छिपकर नई दिल्ली से सहरसा लाई गई थी शराब, 261 बोतल बरामद, एक गिरफ्तार
एसी कोच के सीलिंग में छिपकर नई दिल्ली से सहरसा लाई गई थी शराब, 261 बोतल बरामद, एक गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 1:01:00 PM
हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
Sep 16, 2026, 12:35:00 PM