तेजस्वी के गढ़ में शिवराज-सम्राट की सियासत नाव, बाढ़ का जायजा, किसानों का दर्द और 2025 चुनाव का सियासी संदेश

वैशाली के राघोपुर में बाढ़ से तबाही के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान जमीन से लेकर पानी तक पहुंचे और प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। किसानों और बाढ़ प्रभावित लोगों की स्थिति को भी करीब से देखा।

तेजस्वी के गढ़ में शिवराज-सम्राट की सियासत नाव, बाढ़ का जायजा, किसानों का दर्द और 2025 चुनाव का सियासी संदेश

वैशाली के राघोपुर में बाढ़ से तबाही के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान जमीन से लेकर पानी तक पहुंचे और प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। तेरसिया और सरायपुर में मोटरबोट के जरिए बाढ़ की स्थिति देखी गई। पानी में डूबी फसलें, तबाह खेत और प्रभावित इलाकों की तस्वीरों ने नुकसान की गंभीरता सामने रखी। किसानों और बाढ़ प्रभावित लोगों की स्थिति को भी करीब से देखा गया। 

लेकिन इस पूरे दौरे में सबसे ज्यादा चर्चा राघोपुर की हो रही है। क्योंकि राघोपुर सिर्फ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र नहीं है, बल्कि बिहार की राजनीति में एक बेहद चर्चित विधानसभा क्षेत्र है और तेजस्वी यादव से जुड़ा प्रमुख राजनीतिक क्षेत्र रहा है।

ऐसे में जब शिवराज सिंह चौहान खुद राघोपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर फसल नुकसान का जायजा लेते नजर आए, तो इस दौरे की राजनीतिक चर्चा भी तेज हो गई है।

हालांकि सरकार की ओर से दौरे का मुख्य उद्देश्य बाढ़, फसल क्षति और राहत-बचाव व्यवस्था का आकलन बताया गया है। केंद्रीय टीम भी बिहार में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कर रही है। 

अब तस्वीर का दूसरा पहलू देखिए…

बाढ़ के मुद्दे पर विपक्ष सरकार से जवाब मांग रहा है, तो सरकार के बड़े चेहरे खुद प्रभावित इलाकों में पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं। यानी राघोपुर में एक तरफ पानी है, दूसरी तरफ सियासत का तापमान बढ़ रहा है।

अब बड़ा सवाल यही है-क्या बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए यह दौरा राहत और मदद का रास्ता खोलेगा? और राजनीतिक तौर पर क्या राघोपुर की यह तस्वीर आने वाले दिनों में बिहार की सियासत में नया संदेश देगी?

फिलहाल कैमरे में कैद राघोपुर की ये तस्वीरें सिर्फ बाढ़ की कहानी नहीं कह रहीं…बल्कि बिहार की राजनीति में बदलते समीकरणों की चर्चा भी तेज कर रही हैं।

हाजीपुर (वैशाली) से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट 



Trending News

 अवैध क्लीनिक ने एक और गर्भवती महिला की ली जान! नवजात की भी मौत, परिजनों का हंगामा, नर्सिंग होम सील
अवैध क्लीनिक ने एक और गर्भवती महिला की ली जान! नवजात की भी मौत, परिजनों का हंगामा, नर्सिंग होम सील
Sep 16, 2026, 3:10:00 PM
एसजीएफआई अंडर-18 ताइक्वांडो चयन ट्रायल, बिहार के दो खिलाड़ियों ने बनाई भारतीय टीम में जगह
एसजीएफआई अंडर-18 ताइक्वांडो चयन ट्रायल, बिहार के दो खिलाड़ियों ने बनाई भारतीय टीम में जगह
Sep 16, 2026, 3:02:00 PM
दिनदहाड़े चेन छिनतई, बाइक सवार दो बदमाश वारदात के बाद फरार
दिनदहाड़े चेन छिनतई, बाइक सवार दो बदमाश वारदात के बाद फरार
Sep 16, 2026, 2:55:00 PM
तेजस्वी के गढ़ में शिवराज-सम्राट की सियासत नाव, बाढ़ का जायजा, किसानों का दर्द और 2025 चुनाव का सियासी संदेश
तेजस्वी के गढ़ में शिवराज-सम्राट की सियासत नाव, बाढ़ का जायजा, किसानों का दर्द और 2025 चुनाव का सियासी संदेश
Sep 16, 2026, 2:35:00 PM
बिहार में किसी भी सूरत में...UCC पर नीतीश के मंत्री-सांसद के बयान ने बढ़ाया सियासी तापमान
बिहार में किसी भी सूरत में...UCC पर नीतीश के मंत्री-सांसद के बयान ने बढ़ाया सियासी तापमान
Sep 16, 2026, 1:56:00 PM
 10-18 साल से एक ही जगह जमे कर्मचारी, तबादले की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी
10-18 साल से एक ही जगह जमे कर्मचारी, तबादले की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी
Sep 16, 2026, 1:16:00 PM
एसी कोच के सीलिंग में छिपकर नई दिल्ली से सहरसा लाई गई थी शराब, 261 बोतल बरामद, एक गिरफ्तार
एसी कोच के सीलिंग में छिपकर नई दिल्ली से सहरसा लाई गई थी शराब, 261 बोतल बरामद, एक गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 1:01:00 PM
हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
Sep 16, 2026, 12:35:00 PM
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
Sep 16, 2026, 12:15:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM