एसी कोच के सीलिंग में छिपकर नई दिल्ली से सहरसा लाई गई थी शराब, 261 बोतल बरामद, एक गिरफ्तार

सहरसा: रेलवे सुरक्षा बल सहरसा ने वैशाली एक्सप्रेस के एमटी रैक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। वहीं एक आरोपी की भी गिरफ्तारी हुई है। शराब की कुल कीमत ढाई लाख से अधिक आंकी गई है।

एसी कोच के सीलिंग में छिपकर नई दिल्ली से सहरसा लाई गई थी शराब, 261 बोतल बरामद, एक गिरफ्तार

सहरसा: रेलवे सुरक्षा बल सहरसा ने वैशाली एक्सप्रेस के एमटी रैक  से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। वहीं एक आरोपी की भी गिरफ्तारी हुई है। शराब की कुल कीमत ढाई लाख से अधिक आंकी गई है। जानकारी अनुसार सहरसा रेलवे सुरक्षा बल को अपराध आसूचना शाखा समस्तीपुर से गुप्त सुचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 15566 के एम्प्टी रेक में कुछ विदेशी शराब है, जिसे शराब  तस्कर मौका पा कर वहां से निकल कर ले जा सकता है।

सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार यादव  साथ में सहायक उप निरीक्षक महेश कुमार सिंह  व सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार काजी गोपनीय तरीके से निगरानी करते हुए गेट संख्या 30 के पास पहुंचे तो दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में उक्त गेट पर दिखा जिसे रुकने के लिए कहां गया पुलिस को आते देख दोनों ने भागने का प्रयास किया। जिसमें से एक व्यक्ति को रेलवे सुरक्षा बल ने पकड़ लिया  जबकि दूसरा फायदा उठा कर पकड़ से दूर निकल गया।जिसके बाद उक्त व्यक्ति भी भागने का भरपूर प्रयास किया। जिसे मौके पर उपस्थित गेटमेंन व अन्य सभी के मदद से समुचित बल का प्रयोग करते हुए पकड़ लिया गया। 

तलाशी के बाद उसके कमर से 2 विदेशी शराब की बोतल बरामद किया गया। पूछने पर उसने अपना नाम कोशिश कुमार ,उम्र-25 वर्ष ,पिता बेचन ठाकुर ,-इन्द्रवा वार्ड-06 ,थाना-सौर बाजार ,सहरसा का निवासी बाताया। उसने बताया कि वह बतौर पलंबर , कारपेंटर और ट्रिमिंग  कार्य के लिए  प्राइवेट कम्पनी के अधीन सहरसा में रेलवे के कैरेज एंड वैगन  विभाग के देख रेख में वाशिंग पिट सहरसा में कार्य करता है।

कुछ लोग गाड़ी संख्या 15565/66 के खाली एमटी कोच के एसी बोगी में शाराब रखा है।उसी में  2 बोतल मैने उठा लिया है।शराब का सेवन और बिक्री पर बिहार राज्य में  पूर्ण प्रतिबंधित है। जिसके कारण सहायक उप  निरीक्षक महेश कुमार सिंह द्वारा मौके पर आरोपी के पास से दो बोतल विदेशी शराब जप्त किया। जिसके बाद तलाशी लेते हुए आरोपी को  गिरफ्तार किया। हालांकि जमा तलाशी में आरोपी के पास से पहने हुए कपडे के अलावा कुछ नहीं पाया गया। 

जिसके बाद मौके से ही थानाध्यक्ष मध्- निषेध थाना सहरसा को दी गई पुराना वाशिंग पिट के लाइन संख्या -01 में खड़ी गाड़ी संख्या 15565/66 के खाली एमटी कोच के एसी बोगी को चेक करने पर कोच संख्या ए-1, बी-3, बी-5 के छत के सीलिंग से विदेशी शाराब के विभिन्न  ब्रांडो की कुल 261 विदेशी शराब, जिसका मात्रा  750 मिली  है बारामद हुआ। इस प्रकार कुल मात्रा -197.25 लीटर जिसकी  कीमत 2,53,250/-आंकी गई है। इसके बाद सभी विदेशी शराब को जब्त किया गया और उत्पाद निरक्षक सहरसा संजीत कुमार एवं स्टाफ द्वारा मौके की समस्त प्रक्रिया के बाद आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

बिहार में किसी भी सूरत में...UCC पर नीतीश के मंत्री-सांसद के बयान ने बढ़ाया सियासी तापमान
बिहार में किसी भी सूरत में...UCC पर नीतीश के मंत्री-सांसद के बयान ने बढ़ाया सियासी तापमान
Sep 16, 2026, 1:56:00 PM
 10-18 साल से एक ही जगह जमे कर्मचारी, तबादले की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी
10-18 साल से एक ही जगह जमे कर्मचारी, तबादले की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी
Sep 16, 2026, 1:16:00 PM
एसी कोच के सीलिंग में छिपकर नई दिल्ली से सहरसा लाई गई थी शराब, 261 बोतल बरामद, एक गिरफ्तार
एसी कोच के सीलिंग में छिपकर नई दिल्ली से सहरसा लाई गई थी शराब, 261 बोतल बरामद, एक गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 1:01:00 PM
हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
Sep 16, 2026, 12:35:00 PM
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
Sep 16, 2026, 12:15:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM