बिहार में किसी भी सूरत में...UCC पर नीतीश के मंत्री-सांसद के बयान ने बढ़ाया सियासी तापमान

रोजगार मेले में पहुंचे बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह जेडीयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने यूसीसी लागू किए जाने के सवाल पर कहा-पार्टी का जो स्टैंड होगा, वही उनका भी स्टैंड होगा।

बिहार में किसी भी सूरत में...UCC पर नीतीश के मंत्री-सांसद के बयान ने बढ़ाया सियासी तापमान

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह जेडीयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार बिहार शरीफ प्रखंड मुख्यालय पहुंचे, जहां युवा रोजगार एवं कौशल विभाग और जिला नियोजनालय, नालंदा की ओर से आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे। 

यूसीसी लागू किए जाने के सवाल पर मंत्री श्रवण कुमार ने सीधे जवाब देने से बचते हुए कहा कि पार्टी के प्रवक्ता इस मुद्दे पर अपना बयान दे चुके हैं। पार्टी का जो स्टैंड होगा, वही उनका भी स्टैंड होगा। उन्होंने कहा कि यह विधायक दल का नहीं, बल्कि पार्टी की नीति और सिद्धांत का विषय है। इस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अधिकृत प्रवक्ता ही आधिकारिक बयान देंगे।

वहीं नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने यूसीसी को लेकर दो टूक कहा कि बिहार में किसी भी सूरत में समान नागरिक संहिता लागू नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जेडीयू केंद्र में एनडीए के साथ है, लेकिन बिहार के मामले में इस मुद्दे पर पार्टी अलग से विचार करेगी। 

उन्होंने जेडीयू नेता श्याम रजक के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस मुद्दे पर अपना स्टैंड पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं। सांसद ने कहा कि बिहार में बीजेपी की सरकार जेडीयू के सहयोग से चल रही है और राज्य में कोई भी बड़ा फैसला दोनों दलों की सहमति से ही होगा। 

यूसीसी के मुद्दे पर जेडीयू के इस रुख से बिहार एनडीए में मतभेद के संकेत साफ दिखाई दे रहे हैं।बिहार में यूसीसी को लेकर बीजेपी जेडीयू अलग थलग दिखाई पड़ रही है।बिहार में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी को लेकर एनडीए के अंदर ही अलग-अलग राय सामने आने लगी है। 

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

तेजस्वी के गढ़ में शिवराज-सम्राट की सियासत नाव, बाढ़ का जायजा, किसानों का दर्द और 2025 चुनाव का सियासी संदेश
तेजस्वी के गढ़ में शिवराज-सम्राट की सियासत नाव, बाढ़ का जायजा, किसानों का दर्द और 2025 चुनाव का सियासी संदेश
Sep 16, 2026, 2:35:00 PM
बिहार में किसी भी सूरत में...UCC पर नीतीश के मंत्री-सांसद के बयान ने बढ़ाया सियासी तापमान
बिहार में किसी भी सूरत में...UCC पर नीतीश के मंत्री-सांसद के बयान ने बढ़ाया सियासी तापमान
Sep 16, 2026, 1:56:00 PM
 10-18 साल से एक ही जगह जमे कर्मचारी, तबादले की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी
10-18 साल से एक ही जगह जमे कर्मचारी, तबादले की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी
Sep 16, 2026, 1:16:00 PM
एसी कोच के सीलिंग में छिपकर नई दिल्ली से सहरसा लाई गई थी शराब, 261 बोतल बरामद, एक गिरफ्तार
एसी कोच के सीलिंग में छिपकर नई दिल्ली से सहरसा लाई गई थी शराब, 261 बोतल बरामद, एक गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 1:01:00 PM
हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
Sep 16, 2026, 12:35:00 PM
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
Sep 16, 2026, 12:15:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM