अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?

बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) से पश्चिम बंगाल के बक्सा टाइगर रिजर्व में एक बाघिन को स्थानांतरित करने की तैयारी चल रहीं है। वन विभाग के मुताबिक फिलहाल वीटीआर से एक बाघिन को बक्सा टाइगर रिजर्व भेजने का प्रस्ताव है।

अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?

बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) से पश्चिम बंगाल के बक्सा टाइगर रिजर्व में एक बाघिन को स्थानांतरित करने की तैयारी चल रहीं है। दरअसल बाघों के पुनर्वास की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत बाघिन को पकड़ने और स्थानांतरित करने के लिए सुंदरवन टाइगर रिजर्व और बक्सा टाइगर रिजर्व की टीमें मंगलवार को वीटीआर पहुंचेगी।

वन विभाग के मुताबिक फिलहाल वीटीआर से एक बाघिन को बक्सा टाइगर रिजर्व भेजने का प्रस्ताव है। हालांकि, अंतिम निर्णय राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के आदेश के बाद ही लिया जाएगा। बताया जा रहा है की बाघिन का चयन वीटीआर, सुंदरवन और बक्सा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के साथ भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII), देहरादून के विशेषज्ञों की संयुक्त टीम करेगी। 

इसके लिए बाघिनों के स्वास्थ्य, उम्र, व्यवहार और स्थानांतरण के लिए उनकी उपयुक्तता का विस्तृत अध्ययन करने के बाद हीं VTR से किसी एक बाघिन को चिन्हित किया जाएगा । इस सम्बन्ध में वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व के वन संरक्षक सह वीटीआर निदेशक गौरव ओझा ने कहा है कि फिलहाल एक बाघिन को भेजे जाने की संभावना है। हालांकि अंतिम निर्णय NTCA के आदेश पर निर्भर करेगा । 

यही वज़ह है कि सुंदरवन और बक्सा की टीम मंगलवार को वीटीआर पहुंच रहीं है । जहाँ स्थानीय वन विभाग, WII के विशेषज्ञों और दोनों टाइगर रिजर्व के अधिकारियों की संयुक्त जांच और अध्ययन के बाद ही किसी एक बाघिन को चिन्हित किया जाएगा 

CF ने बताया कि अध्ययन औऱ चयन के बाद बाघिन को पकड़ने, उसकी चिकित्सकीय जांच और उसे बक्सा रिज़र्व तक पहुंचाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इस अभियान में पशु चिकित्सक भी शामिल होंगे । ख़ास बात यह है की बाघिन की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी प्रक्रिया निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत पूरी की जाएगी। 

बता दें की वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व में बाघिन के चयन से लेकर उसे पकड़ने, चिकित्सकीय जांच और बक्सा तक स्थानांतरण की पूरी प्रक्रिया में वीटीआर, बक्सा, सुंदरवन, WII और NTCA के विशेषज्ञों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। VTR में शावकों औऱ बाघ समेत बाघीन की संख्या 70 के करीब है। लिहाजा VTR के 980 वर्गकिलोमीटर के क्षेत्र से एक बाघीन का चयन क़र उसे पकड़ने की जानकारी मिल रहीं है। जिसका बक्सा में नया ठिकाना होगा।

बगहा से परवेज आलम की रिपोर्ट 

Trending News

एसी कोच के सीलिंग में छिपकर नई दिल्ली से सहरसा लाई गई थी शराब, 261 बोतल बरामद, एक गिरफ्तार
एसी कोच के सीलिंग में छिपकर नई दिल्ली से सहरसा लाई गई थी शराब, 261 बोतल बरामद, एक गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 1:01:00 PM
हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
Sep 16, 2026, 12:35:00 PM
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
Sep 16, 2026, 12:15:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM