शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित

​गोपालगंज में जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने अनुशासनहीनता, आपराधिक कृत्य और दस्तावेज फर्जीवाड़े के गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित

गोपालगंज: जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने अनुशासनहीनता, आपराधिक कृत्य और दस्तावेज फर्जीवाड़े के गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन की इस कार्रवाई से जिले के शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है। निलंबित किए गए शिक्षकों में पंचदेवरी प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय राजापुर महंथ में कार्यरत शिक्षक प्रशांत कुमार ओझा और कुचायकोट प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय बलिवन रायमल की शिक्षिका प्रियंका साह शामिल हैं।

मिली खबर के अनुसार शिक्षक प्रशांत कुमार ओझा पर स्कूल परिसर एवं सार्वजनिक स्थल पर मारपीट और छेड़छाड़ जैसे गंभीर आपराधिक आरोप लगे थे। विभागीय जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने और प्रशासनिक छवि धूमिल करने के कारण डीईओ ने निलंबन का आदेश जारी किया। वही शिक्षिका पर नियोजन एवं नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान फर्जी कागजात प्रस्तुत करने का मामला सही पाया गया है। 

निलंबन अवधि के दौरान दोनों शिक्षकों को नियमानुसार जीवन यापन भत्ता देय होगा साथ ही विभागीय कार्रवाई के तहत दोनों निलंबित शिक्षकों का अलग-अलग प्रखंडों में मुख्यालय निर्धारित कर दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा व्यवस्था की गरिमा से खिलवाड़ करने वाले, अनुशासनहीनता में लिप्त या फर्जीवाड़े के सहारे नौकरी पाने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
Sep 15, 2026, 7:42:00 PM
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
Sep 15, 2026, 7:35:00 PM
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
Sep 15, 2026, 7:08:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
Sep 15, 2026, 7:03:00 PM
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
Sep 15, 2026, 6:57:00 PM