सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल

सहरसा: सदर अस्पताल में पिछले 12 सितंबर को डिजिटल रिपोर्टर के साथ खबर संकलन के दौरान हुई मारपीट व दुर्व्यवहार के मामले में मंगलवार को विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकारों का शिष्टमंडल जिलाधिकारी दीपेश कुमार से मिला।

सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल

सहरसा:  सदर अस्पताल में पिछले 12 सितंबर को डिजिटल रिपोर्टर के साथ खबर संकलन के दौरान हुई मारपीट व दुर्व्यवहार के मामले में मंगलवार को विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकारों का शिष्टमंडल जिलाधिकारी दीपेश कुमार से मिला। पत्रकारों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में न्यायोचित कार्रवाई की मांग की। 

शिष्टमंडल ने कार्रवाई नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की बात भी कही।ज्ञापन में कहा कि प्रभारी अधीक्षक डॉ एसके आजाद, अस्पताल प्रबंधक सिंपी कुमारी, चिकित्सक डॉ रौशन लाल, डॉ नीरज कुमार नीरव, डॉ नफीज सोहेल, कर्मी मो रफीक सहित 20-25 अज्ञात द्वारा पत्रकार को ऑपरेशन थियेटर स्थित कमरे में बंद कर मारपीट की गयी। पत्रकार ने गाली-गलौज एवं लूटपाट का भी आरोप लगाया है। 

घटना में घायल अभिषेक कुमार का इलाज कराया गया। पत्रकार संगठनों ने मांग की है कि नामजद आरोपितों के साथ अन्य संलिप्त लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाये। इसके अलावा सदर अस्पताल में लंबे समय से पदस्थापित डॉ एसके आजाद को तत्काल हटाने, अस्पताल प्रबंधक सिंपी कुमारी के कार्यकाल में हुए वित्तीय क्रियाकलापों की जांच एवं उनकी नियुक्ति की जांच कराने की मांग की।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा गठित हाई लेवल कमेटी के अध्यक्ष सह डीडीसी गौरव कुमार, सदर एसडीओ श्रीयांश तिवारी एवं एसडीपीओ राजेश कुमार सिंह भी मौजूद थे। डीएम ने पीड़ित संवाददाता अभिषेक कुमार से घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि दोनों पक्षों की ओर से प्रस्तुत किये गये पक्ष को राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग को भेजा जायेगा. जिससे नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। 

एक निजी मीडिया संस्थान के ब्यूरो चीफ ने घटना के समय स्टोर रूम के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि घटना के समय वहां सीसीटीवी लगा था। लेकिन बाद के फुटेज में कैमरा हटाया गया प्रतीत होता है। उन्होंने संबंधित वीडियो फुटेज जिलाधिकारी को दिखाते इसकी जानकारी हाई लेवल कमेटी के समक्ष भी रखी। पत्रकारों ने कहा कि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो धरना, विरोध मार्च एवं प्रशासनिक खबरों के बहिष्कार सहित चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
Sep 15, 2026, 7:42:00 PM
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
Sep 15, 2026, 7:35:00 PM
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
Sep 15, 2026, 7:08:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
Sep 15, 2026, 7:03:00 PM
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
Sep 15, 2026, 6:57:00 PM
नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं को दी आर्थिक मदद
नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं को दी आर्थिक मदद
Sep 15, 2026, 6:46:00 PM
राज्य के पांच राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में 366 सहायक प्राध्यापकों की होगी संविदा पर नियुक्ति
राज्य के पांच राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में 366 सहायक प्राध्यापकों की होगी संविदा पर नियुक्ति
Sep 15, 2026, 6:46:00 PM
सीआईडी में भी जूलरी कारोबारियों के लिए बनेगा अलग सेल : डीजीपी
सीआईडी में भी जूलरी कारोबारियों के लिए बनेगा अलग सेल : डीजीपी
Sep 15, 2026, 6:32:00 PM
CIA परीक्षा के नाम पर 1100 रुपये शुल्क वसूली का आरोप, छात्रों के विरोध के बाद परीक्षा स्थगित
CIA परीक्षा के नाम पर 1100 रुपये शुल्क वसूली का आरोप, छात्रों के विरोध के बाद परीक्षा स्थगित
Sep 15, 2026, 6:31:00 PM