CIA परीक्षा के नाम पर 1100 रुपये शुल्क वसूली का आरोप, छात्रों के विरोध के बाद परीक्षा स्थगित

मधेपुरा: बीएन मंडल विश्वविद्यालय की संबद्ध इकाई आरपीएम डिग्री कॉलेज, तुनियाही में सेमेस्टर-6 की CIA परीक्षा के नाम पर छात्रों से 1100 रुपये शुल्क लिए जाने का मामला सामने आया है।

CIA परीक्षा के नाम पर 1100 रुपये शुल्क वसूली का आरोप, छात्रों के विरोध के बाद परीक्षा स्थगित

मधेपुरा: बीएन मंडल विश्वविद्यालय की संबद्ध इकाई आरपीएम डिग्री कॉलेज, तुनियाही में सेमेस्टर-6 की CIA परीक्षा के नाम पर छात्रों से 1100 रुपये शुल्क लिए जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार को छात्रों ने शुल्क वसूली का विरोध किया, जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने 15 और 16 सितंबर को प्रस्तावित CIA परीक्षा को स्थगित कर दिया।

छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन की ओर से 1100 रुपये जमा किए बिना परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं देने की बात कही जा रही थी। इस संबंध में कॉलेज की ओर से नोटिस भी जारी किया गया है। प्रभारी प्रधानाचार्य की ओर से 11 सितंबर को जारी नोटिस में प्रायोगिक परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों से 1100 रुपये परीक्षा शुल्क लिए जाने का उल्लेख किया गया है। कुछ छात्रों ने शुल्क जमा भी किया है, जिन्हें कॉलेज की ओर से रसीद दी गई है।

वहीं, कई छात्रों ने शुल्क वसूली का विरोध किया। छात्रों का कहना है कि उन्होंने कॉलेज के स्टाफ से इस संबंध में बात की, लेकिन उनकी आपत्ति पर सुनवाई नहीं हुई। विरोध करने पर छात्रों को कॉलेज से बाहर निकाले जाने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। 

मामला सामने आने के बाद छात्रों ने बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरुण कुमार झा से शिकायत की। परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय की ओर से CIA परीक्षा के लिए किसी प्रकार का शुल्क निर्धारित करने या वसूली का कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है।

मधेपुरा से रविकांत कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

गिरफ्तारी के दो दिन बाद पुलिस कस्टडी में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
गिरफ्तारी के दो दिन बाद पुलिस कस्टडी में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
Sep 15, 2026, 7:08:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
Sep 15, 2026, 7:03:00 PM
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
Sep 15, 2026, 6:57:00 PM
नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं को दी आर्थिक मदद
नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं को दी आर्थिक मदद
Sep 15, 2026, 6:46:00 PM
राज्य के पांच राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में 366 सहायक प्राध्यापकों की होगी संविदा पर नियुक्ति
राज्य के पांच राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में 366 सहायक प्राध्यापकों की होगी संविदा पर नियुक्ति
Sep 15, 2026, 6:46:00 PM
सीआईडी में भी जूलरी कारोबारियों के लिए बनेगा अलग सेल : डीजीपी
सीआईडी में भी जूलरी कारोबारियों के लिए बनेगा अलग सेल : डीजीपी
Sep 15, 2026, 6:32:00 PM
CIA परीक्षा के नाम पर 1100 रुपये शुल्क वसूली का आरोप, छात्रों के विरोध के बाद परीक्षा स्थगित
CIA परीक्षा के नाम पर 1100 रुपये शुल्क वसूली का आरोप, छात्रों के विरोध के बाद परीक्षा स्थगित
Sep 15, 2026, 6:31:00 PM
बीएसइबी ने दी जानकारी, STET 2026 के लिए अब इतने तारीख तक करें आवेदन
बीएसइबी ने दी जानकारी, STET 2026 के लिए अब इतने तारीख तक करें आवेदन
Sep 15, 2026, 6:16:00 PM
सहयोग शिविर में SDO और भाजपा नेता के बीच तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल
सहयोग शिविर में SDO और भाजपा नेता के बीच तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल
Sep 15, 2026, 6:12:00 PM
 कथक की थाप से सहरसा की बेटी सुषमा ने बढ़ाया जिले का मान, अब दूरदर्शन के मंच पर दिखेगा हुनर
कथक की थाप से सहरसा की बेटी सुषमा ने बढ़ाया जिले का मान, अब दूरदर्शन के मंच पर दिखेगा हुनर
Sep 15, 2026, 5:55:00 PM