नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं को दी आर्थिक मदद

समस्तीपुर जिले में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण विद्यापतिनगर, मोहिउद्दीननगर और मोहनपुर प्रखंड के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इसी बीच पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव मोहिउद्दीननगर प्रखंड के कुसराहा हसनपुर गांव पहुंचे।

नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं को दी आर्थिक मदद

समस्तीपुर जिले में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण विद्यापतिनगर, मोहिउद्दीननगर और मोहनपुर प्रखंड के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव मोहिउद्दीननगर प्रखंड के कुसराहा हसनपुर गांव पहुंचे। 

उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। पप्पू यादव बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए अपने साथ नोटों की गड्डी लेकर पहुंचे। उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में रुपये दिए और उनका आशीर्वाद लिया। 

इस दौरान पप्पू यादव ने बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। वहीं, स्थानीय लोगों ने बाढ़ के कारण उत्पन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के चलते जिले के कई निचले इलाकों में पानी फैल गया है, जिससे लोगों के सामने भोजन, आवागमन और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर परेशानी बढ़ गई है।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट 

Trending News

सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
Sep 15, 2026, 7:42:00 PM
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
Sep 15, 2026, 7:35:00 PM
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
Sep 15, 2026, 7:08:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
Sep 15, 2026, 7:03:00 PM
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
Sep 15, 2026, 6:57:00 PM
नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं को दी आर्थिक मदद
नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं को दी आर्थिक मदद
Sep 15, 2026, 6:46:00 PM
राज्य के पांच राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में 366 सहायक प्राध्यापकों की होगी संविदा पर नियुक्ति
राज्य के पांच राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में 366 सहायक प्राध्यापकों की होगी संविदा पर नियुक्ति
Sep 15, 2026, 6:46:00 PM
सीआईडी में भी जूलरी कारोबारियों के लिए बनेगा अलग सेल : डीजीपी
सीआईडी में भी जूलरी कारोबारियों के लिए बनेगा अलग सेल : डीजीपी
Sep 15, 2026, 6:32:00 PM
CIA परीक्षा के नाम पर 1100 रुपये शुल्क वसूली का आरोप, छात्रों के विरोध के बाद परीक्षा स्थगित
CIA परीक्षा के नाम पर 1100 रुपये शुल्क वसूली का आरोप, छात्रों के विरोध के बाद परीक्षा स्थगित
Sep 15, 2026, 6:31:00 PM