युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज

गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के शिवराजपुर नहर के पास रिश्तेदार के घर से वापस अपने घर लौट रहे बाइक सवार युवक को तीन नामजदों द्वारा चाकू और पिस्टल का भय दिखाकर लुट पाट करने का मामला सामने आया है।

युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज

गोपालगंज: जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के शिवराजपुर नहर के पास रिश्तेदार के घर से वापस अपने घर लौट रहे बाइक सवार युवक को तीन नामजदों द्वारा चाकू और पिस्टल का भय दिखाकर लुट पाट करने का मामला सामने आया है। वही इस घटना के बाद पीड़ित युवक ने  कुचायकोट थाना में लिखित आवेदन देकर तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित  युवक की पहचान विश्वम्भरपुर थाना क्षेत्र के खेम मटिहनियां गांव निवासी दिलशाद मोहम्मद के रूप में की गई। 

दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि पीड़ित युवक 10 सितंबर को करवतही बाजार स्थित अपने रिश्तेदार के घर से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान शिवराजपुर नहर के पास मोटरसाइकिल से मौजूद तीन लोगों ने उसे रोक लिया। पीड़ित ने आरोप  लगाते हुए बताया कि आरोपितों ने उसके साथ जातिसूचक टिप्पणी करते हुए पिस्तौल और चाकू दिखाकर डराया-धमकाया तथा मारपीट करते हुए पास में मौजूद 550 रुपये नकद लुट लिए साथ ही फोन में मौजूद ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से 9,900 रुपये भी ट्रांसफर करा लिए गए। जिसके बाद पीड़ित द्वारा कुचायकोट थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही  मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, रुपये वापस कराने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

इस संदर्भ मे कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन से  बात की गई तो उन्होंने बताया की बाढ़ी खजुरी गाँव के तीन लोगो के विरुद्ध आवेदन मिला है। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
Sep 15, 2026, 7:42:00 PM
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
Sep 15, 2026, 7:35:00 PM
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
Sep 15, 2026, 7:08:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
Sep 15, 2026, 7:03:00 PM
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
Sep 15, 2026, 6:57:00 PM