शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने राज्य के करीब दो करोड़ छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और छह लाख शिक्षकों से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितम्बर की शाम एक कदम उठाने का आह्वान किया है।

शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम

पटना: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने राज्य के करीब दो करोड़ छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और छह लाख शिक्षकों से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितम्बर की शाम आधुनिक भारत के विश्वकर्मा और कर्मशील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अपने-अपने घरों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह छोटा सा प्रयास देश के प्रति हमारी कृतज्ञता और विकसित भारत के संकल्प की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा।

तिवारी ने मंगलवार को कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते वर्षों में चतुर्दिक विकास और सुशासन की दिशा में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। महिलाओं को सम्मान और युवाओं को उड़ान भरने का अवसर मिला है। भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगा है। डीबीटी और डिजिटल भुगतान के विस्तार से बिचौलियों की भूमिका काफी कम हुई है। जनकल्याणकारी योजनाओं की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रही है। अंत्योदय, यानी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का कल्याण, प्रधानमंत्री की प्राथमिकताओं में रहा है। गरीब परिवारों को मुफ्त अनाज और आवास जैसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सरकारी सेवाओं के व्यापक डिजिटलीकरण से शासन और जनता के बीच की दूरी भी कम हुई है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने जिस सूझ-बूझ और दृढ़ता के साथ चुनौती का सामना किया, उसकी व्यापक सराहना हुई। भारत में निर्मित वैक्सीन ने देश के साथ-साथ दुनिया के कई देशों को भी मदद पहुंचाई। प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश के बुनियादी ढांचे का व्यापक विस्तार और पुनर्निर्माण हुआ है। सड़क, रेल, डिजिटल कनेक्टिविटी और अन्य क्षेत्रों में हुए विकास से देश की गति तेज हुई है। साथ ही, नागरिकों को सम्मानजनक जीवन और उनके बुनियादी अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं।

तिवारी ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों तक सीमित नहीं है। उन्होंने आम लोगों से भी इस अभियान से जुड़ने और अपने भाव प्रकट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग की सहभागिता से सेवा, सुशासन और विकसित भारत का संकल्प और मजबूत होगा।

Trending News

सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
Sep 15, 2026, 7:42:00 PM
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
Sep 15, 2026, 7:35:00 PM
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
Sep 15, 2026, 7:08:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
Sep 15, 2026, 7:03:00 PM
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
Sep 15, 2026, 6:57:00 PM
नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं को दी आर्थिक मदद
नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं को दी आर्थिक मदद
Sep 15, 2026, 6:46:00 PM
राज्य के पांच राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में 366 सहायक प्राध्यापकों की होगी संविदा पर नियुक्ति
राज्य के पांच राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में 366 सहायक प्राध्यापकों की होगी संविदा पर नियुक्ति
Sep 15, 2026, 6:46:00 PM
सीआईडी में भी जूलरी कारोबारियों के लिए बनेगा अलग सेल : डीजीपी
सीआईडी में भी जूलरी कारोबारियों के लिए बनेगा अलग सेल : डीजीपी
Sep 15, 2026, 6:32:00 PM
CIA परीक्षा के नाम पर 1100 रुपये शुल्क वसूली का आरोप, छात्रों के विरोध के बाद परीक्षा स्थगित
CIA परीक्षा के नाम पर 1100 रुपये शुल्क वसूली का आरोप, छात्रों के विरोध के बाद परीक्षा स्थगित
Sep 15, 2026, 6:31:00 PM