बीएसइबी ने दी जानकारी, STET 2026 के लिए अब इतने तारीख तक करें आवेदन
वैसे अभ्यर्थी जो अब तक किसी न किसी कारण से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 में अपना आवेदन नहीं कर पाये थे, उनके लिए अच्छी खबर है।

पटना: वैसे अभ्यर्थी जो अब तक किसी न किसी कारण से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 में अपना आवेदन नहीं कर पाये थे, उनके लिए अच्छी खबर है। दरअसल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने (STET), 2026 में आवेदन करने की तिथि में विस्तार दिया है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ० त्यागराजन एसएम की तरफ से मंगलवार को दी गयी आधिकारिक जानकारी के अनुसार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु तिथि को 22.09.2026 तक अंतिम रूप से विस्तारित किया गया है। विदित हो कि STET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि मंगलवार 15.09.2026 को समाप्त हो रही थी।
ज्ञात हो कि यह दूसरी बार है जब इस परीक्षा के लिए तारीख में विस्तार किया गया है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक थी। जिसे बढाकर 15 सितंबर तक किया गया था। अब इसमें में विस्तार कर दिया गया है। STET परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 15 सितंबर तक लगभग 3.38 लाख अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन शुल्क के साथ जमा किया है।
समिति के द्वारा इस बात की भी जानकारी दी गयी कि नवंबर 2026 के प्रथम सप्ताह से इस परीक्षा का आयोजन किया जाना सम्भावित है।










