सहयोग शिविर में SDO और भाजपा नेता के बीच तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

बेगूसराय में जिला प्रशासन की कार्यशैली को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मटिहानी-2 पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान बेगूसराय एसडीओ अश्विनी कुमार और भाजपा नेता के बीच तीखी नोकझोंक का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सहयोग शिविर में SDO और भाजपा नेता के बीच तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

बेगूसराय में जिला प्रशासन की कार्यशैली को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मटिहानी-2 पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान बेगूसराय एसडीओ अश्विनी कुमार और भाजपा नेता के बीच तीखी नोकझोंक का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था और अधिकारियों के व्यवहार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

वायरल वीडियो में एसडीओ अश्विनी कुमार और भाजपा नेता के बीच किसी मुद्दे को लेकर तू-तू, मैं-मैं होती दिखाई दे रही है। दोनों पक्षों के बीच बातचीत देखते ही देखते बहस में बदलती नजर आती है। हालांकि, वायरल वीडियो में हुई बहस के पीछे की पूरी वजह क्या थी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि भी नहीं की गई है।

सवाल यह है कि जिस सहयोग शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना था, वहां अगर प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि से जुड़े राजनीतिक कार्यकर्ता के बीच ही विवाद की स्थिति पैदा हो जाए तो आम लोगों को क्या संदेश जाएगा? ग्रामीण इलाकों में आयोजित ऐसे शिविरों में जनता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचती है और अधिकारियों से समाधान की उम्मीद करती है। ऐसे में सार्वजनिक मंच पर अधिकारियों और राजनीतिक नेताओं के बीच होने वाली तीखी बहस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है।

स्थानीय लोगों के बीच अब इस बात की चर्चा है कि आखिर शिविर में ऐसा क्या हुआ कि मामला बहस और कहासुनी तक पहुंच गया। क्या किसी फरियादी की समस्या को लेकर विवाद हुआ, या फिर किसी प्रशासनिक निर्णय को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए? इन सवालों का जवाब जिला प्रशासन की ओर से सामने आना बाकी है।

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद लोग प्रशासन से पूरे मामले की स्पष्ट जानकारी देने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकारी शिविर जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगाए जाते हैं, न कि अधिकारियों और राजनीतिक लोगों के बीच विवाद का मंच बनने के लिए। अब बड़ा सवाल जिला प्रशासन से है-मटिहानी-2 के सहयोग शिविर में आखिर विवाद की नौबत क्यों आई? एसडीओ और भाजपा नेता के बीच किस मुद्दे पर बहस हुई? क्या प्रशासन इस वायरल वीडियो की जांच कराएगा?

फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पूरे घटनाक्रम ने बेगूसराय के प्रशासनिक अमले की कार्यप्रणाली को लेकर नई बहस छेड़ दी है। इस संबंध में सदर एसडीओ अश्विनी कुमार से दूरभाष पर पूछे जाने  पर कोई भी जवाब देने से मना  कर दिया। 

बेगूसराय से अजय कु० शास्त्री की रिपोर्ट 

Trending News

गिरफ्तारी के दो दिन बाद पुलिस कस्टडी में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
गिरफ्तारी के दो दिन बाद पुलिस कस्टडी में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
Sep 15, 2026, 7:08:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
Sep 15, 2026, 7:03:00 PM
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
Sep 15, 2026, 6:57:00 PM
नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं को दी आर्थिक मदद
नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं को दी आर्थिक मदद
Sep 15, 2026, 6:46:00 PM
राज्य के पांच राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में 366 सहायक प्राध्यापकों की होगी संविदा पर नियुक्ति
राज्य के पांच राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में 366 सहायक प्राध्यापकों की होगी संविदा पर नियुक्ति
Sep 15, 2026, 6:46:00 PM
सीआईडी में भी जूलरी कारोबारियों के लिए बनेगा अलग सेल : डीजीपी
सीआईडी में भी जूलरी कारोबारियों के लिए बनेगा अलग सेल : डीजीपी
Sep 15, 2026, 6:32:00 PM
CIA परीक्षा के नाम पर 1100 रुपये शुल्क वसूली का आरोप, छात्रों के विरोध के बाद परीक्षा स्थगित
CIA परीक्षा के नाम पर 1100 रुपये शुल्क वसूली का आरोप, छात्रों के विरोध के बाद परीक्षा स्थगित
Sep 15, 2026, 6:31:00 PM
बीएसइबी ने दी जानकारी, STET 2026 के लिए अब इतने तारीख तक करें आवेदन
बीएसइबी ने दी जानकारी, STET 2026 के लिए अब इतने तारीख तक करें आवेदन
Sep 15, 2026, 6:16:00 PM
सहयोग शिविर में SDO और भाजपा नेता के बीच तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल
सहयोग शिविर में SDO और भाजपा नेता के बीच तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल
Sep 15, 2026, 6:12:00 PM
 कथक की थाप से सहरसा की बेटी सुषमा ने बढ़ाया जिले का मान, अब दूरदर्शन के मंच पर दिखेगा हुनर
कथक की थाप से सहरसा की बेटी सुषमा ने बढ़ाया जिले का मान, अब दूरदर्शन के मंच पर दिखेगा हुनर
Sep 15, 2026, 5:55:00 PM