अवैध क्लीनिक ने एक और गर्भवती महिला की ली जान! नवजात की भी मौत, परिजनों का हंगामा, नर्सिंग होम सील
दरभंगा से बड़ी खबर है, जहां बहेड़ी बाजार स्थित श्यामा सर्जिकल ट्रॉमा सेंटर में प्रसव के दौरान रोसड़ा निवासी अंजली कुमारी (28-29) की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने क्लीनिक में शव रखकर हंगामा किया।

दरभंगा से बड़ी खबर है, जहां बहेड़ी बाजार स्थित श्यामा सर्जिकल ट्रॉमा सेंटर में प्रसव के दौरान रोसड़ा निवासी अंजली कुमारी (28-29) की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने क्लीनिक में शव रखकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि डॉक्टर इतने अनाड़ी थे कि प्रसव के दौरान ही बच्चे और मां की मौत हो गई।
चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी.डी. महतो की जांच में क्लीनिक फर्जी पाए जाने की बात सामने आई, जिसके बाद उसे सील कर दिया गया। क्लीनिक से सरकारी अस्पताल के कुछ पुर्जे मिलने का भी दावा किया गया है।
स्थानीय लोगों ने आशा कार्यकर्ताओं और सरकारी अस्पताल के कुछ कर्मियों पर मरीजों को कथित रूप से निजी क्लीनिक में भेजने का आरोप लगाया है।
महिला की मौत और क्लीनिक के संचालन समेत पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात अधिकारियों ने कही है।
दरभंगा से रवि झा की रिपोर्ट










