शिक्षा के मंदिर में 'धाय-धाय गोली': कटेया के सरकारी स्कूल में शिक्षक के जन्मदिन पर अश्लील गाने का वीडियो वायरल

गोपालगंज जिले से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सरकारी स्कूल परिसर के भीतर छात्र-छात्राओं के बीच डीजे पर चलि यारवा का बर्थडे में धाय-धाय गोली" जैसा भड़काऊ और अश्लील गाना बजता सुनाई दे रहा है।

शिक्षा के मंदिर में 'धाय-धाय गोली': कटेया के सरकारी स्कूल में शिक्षक के जन्मदिन पर अश्लील गाने का वीडियो वायरल

बिहार के सरकारी विद्यालयों को 'शिक्षा का मंदिर' कहा जाता है, जहां बच्चों का भविष्य संवारा जाता है। लेकिन गोपालगंज जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा व्यवस्था और गुरु की मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सरकारी स्कूल परिसर के भीतर छात्र-छात्राओं के बीच डीजे पर चलि यारवा का बर्थडे में धाय-धाय गोली" जैसा भड़काऊ और अश्लील गाना बजता सुनाई दे रहा है।

क्या है पूरा मामला

यह वायरल वीडियो किसी क्लब या डिस्को का नहीं, बल्कि गोपालगंज जिले के कटेया प्रखंड अंतर्गत बेलही खास मॉडर्न विद्यालय का बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा घटनाक्रम बीते 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) का है। इस खास मौके पर विद्यालय के एक शिक्षक का जन्मदिन स्कूल परिसर में ही मनाया जा रहा था। सेलिब्रेशन के दौरान बच्चों की मौजूदगी में तेज आवाज में डीजे बजाया गया और उस पर हथियारों व गोलीबारी को बढ़ावा देने वाले  गानों का प्रसारण किया गया।

शिक्षा का मंदिर या मनोरंजन क्लब

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर बच्चों को संस्कार और नैतिकता का पाठ पढ़ाया जाना चाहिए, वहाँ इस तरह के माहौल ने स्कूल को एक मनोरंजन क्लब में तब्दील कर दिया है।

सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब ज्ञान के केंद्र में इस तरह के गानों और अभद्र सेलिब्रेशन को बढ़ावा दिया जाएगा, तो वहाँ पढ़ने वाले मासूम छात्र-छात्राओं के कोमल मन पर इसका क्या असर पड़ेगा?गन-कल्चर और अश्लीलता को बढ़ावा देने वाले इन गानों से समाज में क्या संदेश जाएगा?

प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी निगाहें

बिहार शिक्षा विभाग इन दिनों स्कूलों में अनुशासन को लेकर काफी सख्त रवैया अपनाए हुए है। ऐसे में स्कूल परिसर के भीतर हुई इस अमर्यादित घटना ने स्थानीय प्रशासन की चौकसी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। 

अब देखने वाली बात यह होगी कि इस शर्मनाक वीडियो के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन आरोपी शिक्षक देवेंद्र यादव और स्कूल प्रबंधन पर क्या ठोस दंडात्मक कार्रवाई करता है. बरहाल स्वराज पोस्ट इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट 

Trending News

उप मुखिया-वार्ड सदस्य पर चली गोली मामले में नया मोड़, ग्रामीणों ने पंचायत बुलाकर SDPO-SP से की मुलाक़ात, पटना से पहुंचे नेता
उप मुखिया-वार्ड सदस्य पर चली गोली मामले में नया मोड़, ग्रामीणों ने पंचायत बुलाकर SDPO-SP से की मुलाक़ात, पटना से पहुंचे नेता
Sep 16, 2026, 4:44:00 PM
जीविका दीदियाँ करेंगी 10वीं और 12वीं पास, BBOSE ने किया संयुक्त पहल
जीविका दीदियाँ करेंगी 10वीं और 12वीं पास, BBOSE ने किया संयुक्त पहल
Sep 16, 2026, 4:17:00 PM
बहू और पोती के साथ सोई थी, सुबह बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या से सनसनी, दो उंगलियां काटकर सिर के पास...
बहू और पोती के साथ सोई थी, सुबह बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या से सनसनी, दो उंगलियां काटकर सिर के पास...
Sep 16, 2026, 4:14:00 PM
शिक्षा के मंदिर में 'धाय-धाय गोली': कटेया के सरकारी स्कूल में शिक्षक के जन्मदिन पर अश्लील गाने का वीडियो वायरल
शिक्षा के मंदिर में 'धाय-धाय गोली': कटेया के सरकारी स्कूल में शिक्षक के जन्मदिन पर अश्लील गाने का वीडियो वायरल
Sep 16, 2026, 3:54:00 PM
आंगन की पक्की दीवार तोड़ जमीन कब्जाने का आरोप, अब DIG के पास पहुंची पीड़िता
आंगन की पक्की दीवार तोड़ जमीन कब्जाने का आरोप, अब DIG के पास पहुंची पीड़िता
Sep 16, 2026, 3:35:00 PM
 अवैध क्लीनिक ने एक और गर्भवती महिला की ली जान! नवजात की भी मौत, परिजनों का हंगामा, नर्सिंग होम सील
अवैध क्लीनिक ने एक और गर्भवती महिला की ली जान! नवजात की भी मौत, परिजनों का हंगामा, नर्सिंग होम सील
Sep 16, 2026, 3:10:00 PM
एसजीएफआई अंडर-18 ताइक्वांडो चयन ट्रायल, बिहार के दो खिलाड़ियों ने बनाई भारतीय टीम में जगह
एसजीएफआई अंडर-18 ताइक्वांडो चयन ट्रायल, बिहार के दो खिलाड़ियों ने बनाई भारतीय टीम में जगह
Sep 16, 2026, 3:02:00 PM
दिनदहाड़े चेन छिनतई, बाइक सवार दो बदमाश वारदात के बाद फरार
दिनदहाड़े चेन छिनतई, बाइक सवार दो बदमाश वारदात के बाद फरार
Sep 16, 2026, 2:55:00 PM
तेजस्वी के गढ़ में शिवराज-सम्राट की सियासत नाव, बाढ़ का जायजा, किसानों का दर्द और 2025 चुनाव का सियासी संदेश
तेजस्वी के गढ़ में शिवराज-सम्राट की सियासत नाव, बाढ़ का जायजा, किसानों का दर्द और 2025 चुनाव का सियासी संदेश
Sep 16, 2026, 2:35:00 PM
बिहार में किसी भी सूरत में...UCC पर नीतीश के मंत्री-सांसद के बयान ने बढ़ाया सियासी तापमान
बिहार में किसी भी सूरत में...UCC पर नीतीश के मंत्री-सांसद के बयान ने बढ़ाया सियासी तापमान
Sep 16, 2026, 1:56:00 PM