उप मुखिया-वार्ड सदस्य पर चली गोली मामले में नया मोड़, ग्रामीणों ने पंचायत बुलाकर SDPO-SP से की मुलाक़ात, पटना से पहुंचे नेता

बड़ी ख़बर बगहा से है, जहां भैरोगंज में उप मुखिया समेत वार्ड सदस्य पर चली गोली मामले में नया मोड़ आ गया है। एकजुट ग्रामीणों ने पंचायत बुलाकर SDPO औऱ SP से मुलाक़ात की है। ग्रामीणों ने बगहा पुलिस कप्तान समेत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से जांच की मांग की है

उप मुखिया-वार्ड सदस्य पर चली गोली मामले में नया मोड़, ग्रामीणों ने पंचायत बुलाकर SDPO-SP से की मुलाक़ात, पटना से पहुंचे नेता

बड़ी ख़बर बगहा से है, जहां भैरोगंज में उप मुखिया समेत वार्ड सदस्य पर चली गोली मामले में नया मोड़ आ गया है। एकजुट ग्रामीणों ने पंचायत बुलाकर SDPO औऱ SP से मुलाक़ात की है। मुखिया संतरा देवी औऱ पटना से पहुंचे बीजेपी नेता श्रवण दास के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बगहा पुलिस कप्तान समेत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मामले की उच्च स्तरीय जांच क़र इंसाफ़ की मांग की ।

वहीं भैरोगंज थाना प्रभारी सीता केवट की कार्यशैली पर सवाल खड़े क़र घटना के बाद बिगड़े माहौल में सुरक्षा मांगने वाले मुखिया पति मुन्ना दास समेत संदीप यादव को ही उल्टा दोषी बनाकर जेल भेजने को निराधार बताया है। दरअसल 2 सितंबर बुधवार की शाम भैरोगंज थाना क्षेत्र के कपरधिक्का में उप मुखिया अशोक दास औऱ वार्ड सदस्य पति राधेश्याम राम को अपराधियों ने गोली मारकर जख़्मी क़र दिया। 

घटना के बाद बिगड़ते हालात में पुलिस को भी ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा।  वहीं घटना के वक़्त अपने गाँव में घर पर मौजूद होने का दावा क़र रहे मुखिया पति मुन्ना दास के घर कुछ लोगों नें धावा बोल तोड़फोड़ शुरू क़र दिए। लिहाजा मुखिया ने भैरोगंज थानाध्यक्ष सीता केवट से सुरक्षा मांगी। 

आरोप है कि पुलिस ने सुरक्षा देने के साथ ही माहौल शांत करने के लिए मुन्ना दास समेत संदीप यादव को आरोपी बनाकर गोलीकांड में जेल भेज दिया। मुखिया औऱ ग्रामीण चीख चीख क़र कह रहे हैं कि मुन्ना दास औऱ संदीप यादव बेकसूर है।  पुलिस इसकी बगैर कोई गवाही लिए औऱ गाँव में आकर जाँच किये बिना ही प्रभाव में आकर कार्रवाई क़र दी।  

लिहाजा अब जिले के पुलिस महकमे के मुखिया समेत सूबे के मुखिया से मामले की निष्पक्ष जाँच क़र निर्दोष लोगों के रिहाई की मांग ज़ोर पकड़ने लगीं है। हालांकि ग्रामीणों समेत मुखिया ने गोली चलने की घटना सही बताते हुए जख़्मी उप मुखिया औऱ वार्ड सदस्य द्वारा कई बार बयान बदलने को राजनीतिक साज़िश का आधार करार दिया है। 

बताया जा रहा है कि मुखिया पति मुन्ना दास औऱ उप मुखिया अशोक दास के बीच पूर्व से जमीन व लेनदेन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। ऐसे में किसी अन्य तीसरे द्वारा गोली चलवाकर इन्हें फंसाने का दावा किया जा रहा है। यही वज़ह है कि एकजुट ग्रामीण सरकार औऱ प्रशासन से निष्पक्ष जाँच समेत दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी राजेश कुमार से मुलाक़ात क़र ज्ञापन सौंपा है।

पटना से पहुँचे बीजेपी नेता श्रवण दास ने भी भैरोगंज थाना प्रभारी की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े किये हैं। वहीं पंचायत चुनाव करीब होने पर साज़िश के तहत गोली चलवाने के गंभीर आरोप लगाते हुए मुखिया की छवि धूमिल करने की बात कही है। हालांकि उन्होंने घटना से इंकार नहीं किये है। लेकिन घटना के वक़्त घटन स्थल से दूर अपने घर पर गाँव में मौजूद आरोपी बने मुन्ना दास औऱ चालक संदीप यादव के बेकसूर होने का प्रमाण घायलों के बार बार बयान बदलने वाले वीडियो कों आधार बताया है। 

अब देखने वाली बात होगी की पुलिस घटना की सीसीटीवी फुटेज़ समेत आरोपी बने मुखिया पति की सीडीआर खंगाल क़र ग्रामीणों की गवाही औऱ आगे की जांच के बाद किस नतीजे पर पहुँचती है।  फिलहाल घटना के तेरहवें दिन मुखिया के परिजनों का बुरा हाल है क्योंकि इकलौते पुत्र मुन्ना दास के जेल जाने के बाद बूढ़ी माँ जो ह्रदय रोगी हैं।  उनके साथ पत्नी समेत दूधमूँहा बच्चे खाना पीना छोड़ न्याय की गुहार लगा रहें हैं।

बगहा से परवेज आलम की रिपोर्ट 

Trending News

मां हो तो ऐसी! पांच बेटियों में दो शिक्षिका, एक क्लर्क और अब सुषमा ने NET-JRF में पाई सफलता
मां हो तो ऐसी! पांच बेटियों में दो शिक्षिका, एक क्लर्क और अब सुषमा ने NET-JRF में पाई सफलता
Sep 17, 2026, 7:28:00 PM
अनुशासनहीनता पडी भारी, वरीय अधिकारी से अभद्रता और धमकी देने पर राजस्व कर्मचारी निलंबित
अनुशासनहीनता पडी भारी, वरीय अधिकारी से अभद्रता और धमकी देने पर राजस्व कर्मचारी निलंबित
Sep 17, 2026, 7:24:00 PM
CO की मनमानी पड़ी भारी, गैर-जिम्मेदाराना हरकत पर लगा जुर्माना
CO की मनमानी पड़ी भारी, गैर-जिम्मेदाराना हरकत पर लगा जुर्माना
Sep 17, 2026, 7:15:00 PM
सीआइएमपी और अजौ यूनिर्सिटी में साझेदारी, शैक्षणिक साझेदारी में चलेंगे एक साथ
सीआइएमपी और अजौ यूनिर्सिटी में साझेदारी, शैक्षणिक साझेदारी में चलेंगे एक साथ
Sep 17, 2026, 7:05:00 PM
बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय और भारत केयर्स के बीच हुआ एमओयू, छात्रों को मिलेगा उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण
बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय और भारत केयर्स के बीच हुआ एमओयू, छात्रों को मिलेगा उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण
Sep 17, 2026, 5:50:00 PM
पीएम मोदी का जन्मदिन, मुकेश सहनी ने बधाई देने के साथ दाग दिया सवाल
पीएम मोदी का जन्मदिन, मुकेश सहनी ने बधाई देने के साथ दाग दिया सवाल
Sep 17, 2026, 5:41:00 PM
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह: बिहार की चार फिल्मी हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह: बिहार की चार फिल्मी हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित
Sep 17, 2026, 5:17:00 PM
2 पियक्कड़ पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SP ने किया निलंबित
2 पियक्कड़ पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SP ने किया निलंबित
Sep 17, 2026, 5:08:00 PM
IND Vs AFG : क्लीन स्वीप करना चाहेगी टीम इंडिया, आज खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी!
IND Vs AFG : क्लीन स्वीप करना चाहेगी टीम इंडिया, आज खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी!
Sep 17, 2026, 4:51:00 PM
ओवैसी के साथ गडकरी से मिले एआइएमआइएम के विधायक, जनहित के कार्यों की सौंपी सूची
ओवैसी के साथ गडकरी से मिले एआइएमआइएम के विधायक, जनहित के कार्यों की सौंपी सूची
Sep 17, 2026, 4:42:00 PM