अनुशासनहीनता पडी भारी, वरीय अधिकारी से अभद्रता और धमकी देने पर राजस्व कर्मचारी निलंबित

शासकीय कार्यों में अनुशासनहीनता और अधिकारियों के प्रति अमर्यादित आचरण पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है।

अनुशासनहीनता पडी भारी, वरीय अधिकारी से अभद्रता और धमकी देने पर राजस्व कर्मचारी निलंबित

गोपालगंज: शासकीय कार्यों में अनुशासनहीनता और अधिकारियों के प्रति अमर्यादित आचरण पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। अंचल कार्यालय उचकागांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत जमसड़ में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी रंजीत कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह पूरी कार्रवाई प्रखंड विकास पदाधिकारी (उचकागांव) और अनुमंडल पदाधिकारी (हथुआ) द्वारा सौंपी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत जमसड़ में आयोजित 'सहयोग शिविर' के निरीक्षण के दौरान राजस्व कर्मचारी रंजीत कुमार यादव ने वरीय अधिकारियों के साथ बेहद अमर्यादित व्यवहार किया। सरकारी प्रतिवेदन में दर्ज किया गया है कि कर्मचारी ने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए बहस की और अधिकारियों को धमकी तक दे डाली। इस अमर्यादित आचरण से न केवल सरकारी कार्य के निष्पादन में बाधा उत्पन्न हुई, बल्कि शिविर के पर्यवेक्षण में भी असहज स्थिति बन गई। जिला प्रशासन ने उनके इस कृत्य को प्रथम दृष्टया एक सरकारी सेवक के अपेक्षित आचरण के प्रतिकूल और गंभीर अनुशासनहीनता माना है।

मिली जानकारी के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के नियम-9 के तहत निलंबन का आदेश जारी किया है। निलंबन की अवधि के दौरान उनका मुख्यालय अंचल कार्यालय, कटेयाँ निर्धारित किया गया है। निलंबन के दौरान नियमानुसार (नियम-10 के तहत) जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। अनुमंडल पदाधिकारी (हथुआ) को निर्देश दिया गया है कि वे आरोपी कर्मचारी के खिलाफ निर्धारित प्रपत्र में आरोप-पत्र तैयार कर सभी साक्ष्यों के साथ तीन दिनों के भीतर उपलब्ध कराएं ताकि विभागीय कार्रवाई शुरू की जा सके।

जिला प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि सरकारी काम में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता, अधिकारियों से बदसलूकी या प्रशासनिक कार्य में बाधा डालने की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में शामिल कर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त: कम सर्जरी और बेवजह रेफर करने वालों पर होगी कार्रवाई
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त: कम सर्जरी और बेवजह रेफर करने वालों पर होगी कार्रवाई
Sep 17, 2026, 7:40:00 PM
मां हो तो ऐसी! पांच बेटियों में दो शिक्षिका, एक क्लर्क और अब सुषमा ने NET-JRF में पाई सफलता
मां हो तो ऐसी! पांच बेटियों में दो शिक्षिका, एक क्लर्क और अब सुषमा ने NET-JRF में पाई सफलता
Sep 17, 2026, 7:28:00 PM
अनुशासनहीनता पडी भारी, वरीय अधिकारी से अभद्रता और धमकी देने पर राजस्व कर्मचारी निलंबित
अनुशासनहीनता पडी भारी, वरीय अधिकारी से अभद्रता और धमकी देने पर राजस्व कर्मचारी निलंबित
Sep 17, 2026, 7:24:00 PM
CO की मनमानी पड़ी भारी, गैर-जिम्मेदाराना हरकत पर लगा जुर्माना
CO की मनमानी पड़ी भारी, गैर-जिम्मेदाराना हरकत पर लगा जुर्माना
Sep 17, 2026, 7:15:00 PM
सीआइएमपी और अजौ यूनिर्सिटी में साझेदारी, शैक्षणिक साझेदारी में चलेंगे एक साथ
सीआइएमपी और अजौ यूनिर्सिटी में साझेदारी, शैक्षणिक साझेदारी में चलेंगे एक साथ
Sep 17, 2026, 7:05:00 PM
बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय और भारत केयर्स के बीच हुआ एमओयू, छात्रों को मिलेगा उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण
बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय और भारत केयर्स के बीच हुआ एमओयू, छात्रों को मिलेगा उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण
Sep 17, 2026, 5:50:00 PM
पीएम मोदी का जन्मदिन, मुकेश सहनी ने बधाई देने के साथ दाग दिया सवाल
पीएम मोदी का जन्मदिन, मुकेश सहनी ने बधाई देने के साथ दाग दिया सवाल
Sep 17, 2026, 5:41:00 PM
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह: बिहार की चार फिल्मी हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह: बिहार की चार फिल्मी हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित
Sep 17, 2026, 5:17:00 PM
2 पियक्कड़ पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SP ने किया निलंबित
2 पियक्कड़ पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SP ने किया निलंबित
Sep 17, 2026, 5:08:00 PM
IND Vs AFG : क्लीन स्वीप करना चाहेगी टीम इंडिया, आज खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी!
IND Vs AFG : क्लीन स्वीप करना चाहेगी टीम इंडिया, आज खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी!
Sep 17, 2026, 4:51:00 PM