बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय और भारत केयर्स के बीच हुआ एमओयू, छात्रों को मिलेगा उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण

बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय, पटना एवं भारत केयर्स (एसएमईसी ट्रस्ट), आईबीएम स्किल्स बिल्ड-कंट्री पार्टनर के बीच शिक्षकों एवं छात्रों के कौशल विकास और उन्हें उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय और भारत केयर्स के बीच हुआ एमओयू, छात्रों को मिलेगा उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण

पटना: बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय, पटना एवं भारत केयर्स (एसएमईसी ट्रस्ट), आईबीएम स्किल्स बिल्ड-कंट्री पार्टनर के बीच शिक्षकों एवं छात्रों के कौशल विकास और उन्हें उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर समारोह बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित हुआ।

समझौते पर सीएसआर बॉक्स के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तथा भारत केयर्स-आईबीएम स्किल्स बिल्ड-कंट्री पार्टनर के प्रबंध निदेशक भोमिक शाह और बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव हिमांशु शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेश कांत वर्मा, प्रशिक्षण एवं नियोजन पदाधिकारी नीरज कुमार सहित विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समझौता ज्ञापन का उद्देश्य आईबीएम एवं उद्योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में शिक्षकों और छात्रों को व्यावहारिक एवं उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। इसके तहत नवाचार एवं परियोजना आधारित सत्र, हैकाथॉन, प्रशिक्षण तथा विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा छात्रों में रोजगार के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। आईबीएम स्किल्स बिल्ड कार्यक्रमों के माध्यम से रोजगार एवं करियर संबंधी अवसरों का सृजन करने, ज्ञान एवं संसाधनों के आदान-प्रदान तथा लाभार्थियों की क्षमता निर्माण के लिए दोनों संस्थाएं संयुक्त रूप से कार्य करेंगी।

यह सहयोग बिहार के तकनीकी शिक्षण संस्थानों में उद्योग और अकादमिक जगत के बीच समन्वय को मजबूत करने के साथ कौशल विकास, नवाचार और रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Trending News

CO की मनमानी पड़ी भारी, गैर-जिम्मेदाराना हरकत पर लगा जुर्माना
CO की मनमानी पड़ी भारी, गैर-जिम्मेदाराना हरकत पर लगा जुर्माना
Sep 17, 2026, 7:15:00 PM
सीआइएमपी और अजौ यूनिर्सिटी में साझेदारी, शैक्षणिक साझेदारी में चलेंगे एक साथ
सीआइएमपी और अजौ यूनिर्सिटी में साझेदारी, शैक्षणिक साझेदारी में चलेंगे एक साथ
Sep 17, 2026, 7:05:00 PM
बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय और भारत केयर्स के बीच हुआ एमओयू, छात्रों को मिलेगा उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण
बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय और भारत केयर्स के बीच हुआ एमओयू, छात्रों को मिलेगा उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण
Sep 17, 2026, 5:50:00 PM
पीएम मोदी का जन्मदिन, मुकेश सहनी ने बधाई देने के साथ दाग दिया सवाल
पीएम मोदी का जन्मदिन, मुकेश सहनी ने बधाई देने के साथ दाग दिया सवाल
Sep 17, 2026, 5:41:00 PM
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह: बिहार की चार फिल्मी हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह: बिहार की चार फिल्मी हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित
Sep 17, 2026, 5:17:00 PM
2 पियक्कड़ पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SP ने किया निलंबित
2 पियक्कड़ पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SP ने किया निलंबित
Sep 17, 2026, 5:08:00 PM
IND Vs AFG : क्लीन स्वीप करना चाहेगी टीम इंडिया, आज खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी!
IND Vs AFG : क्लीन स्वीप करना चाहेगी टीम इंडिया, आज खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी!
Sep 17, 2026, 4:51:00 PM
ओवैसी के साथ गडकरी से मिले एआइएमआइएम के विधायक, जनहित के कार्यों की सौंपी सूची
ओवैसी के साथ गडकरी से मिले एआइएमआइएम के विधायक, जनहित के कार्यों की सौंपी सूची
Sep 17, 2026, 4:42:00 PM
झोपड़ी कॉलोनी में विश्वकर्मा पूजा की धूम, DSP ने किया पंडाल का उद्घाटन
झोपड़ी कॉलोनी में विश्वकर्मा पूजा की धूम, DSP ने किया पंडाल का उद्घाटन
Sep 17, 2026, 4:39:00 PM
विश्वकर्मा पूजा के दिन पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौके पर ही मौत
विश्वकर्मा पूजा के दिन पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौके पर ही मौत
Sep 17, 2026, 4:29:00 PM