विश्वकर्मा पूजा के दिन पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौके पर ही मौत

विश्वकर्मा पूजा के दिन गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे पातुलिया-बारघरिया के समीप हुआ

विश्वकर्मा पूजा के दिन पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौके पर ही मौत

फतेहपुर (जामताड़ा) : विश्वकर्मा पूजा के दिन गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे पातुलिया-बारघरिया के समीप हुआ। बताया गया कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया

आपको बता दें कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र के आसनबेड़िया गांव निवासी रॉबिन मोहली (30) के रूप में हुई है। रॉबिन हीरो एचएफ डीलक्स बाइक संख्या जेएच-21एल-6434 से कहीं जा रहा था। पातुलिया-बारघरिया के समीप पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में बाइक का हेड समेत अगला पूरा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विश्वकर्मा पूजा के उत्साह के बीच हादसे से पसरा मातम

गुरुवार को क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा को लेकर उत्साह का माहौल था। जगह-जगह भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की जा रही थी। इसी बीच सुबह हुए हादसे की खबर से क्षेत्र में अचानक शोक का माहौल बन गया। सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त बाइक और युवक को देखकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल बिंदापाथर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनय कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा भेज दिया गया। 

रॉबिन बाइक से नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग से गुजर रहा था - स्थानीय

स्थानीय लोगों के अनुसार, रॉबिन बाइक से नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग से गुजर रहा था। पातुलिया-बारघरिया के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारण बाइक अनियंत्रित होने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों को जानकारी दी गई। विश्वकर्मा पूजा के दिन रॉबिन की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अधिकांश समय बाहर रहकर मजदूरी का काम करता था और उसी से परिवार का भरण-पोषण होता था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी समेत तीन छोटे पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसनबेड़िया गांव में भी घटना के बाद मातम पसरा है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। विश्वकर्मा पूजा के दिन हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।

जामताड़ा से संजय गोस्वामी की रिपोर्ट

Trending News

पीएम मोदी का जन्मदिन, मुकेश सहनी ने बधाई देने के साथ दाग दिया सवाल
पीएम मोदी का जन्मदिन, मुकेश सहनी ने बधाई देने के साथ दाग दिया सवाल
Sep 17, 2026, 5:41:00 PM
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह: बिहार की चार फिल्मी हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह: बिहार की चार फिल्मी हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित
Sep 17, 2026, 5:17:00 PM
2 पियक्कड़ पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SP ने किया निलंबित
2 पियक्कड़ पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SP ने किया निलंबित
Sep 17, 2026, 5:08:00 PM
IND Vs AFG : क्लीन स्वीप करना चाहेगी टीम इंडिया, आज खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी!
IND Vs AFG : क्लीन स्वीप करना चाहेगी टीम इंडिया, आज खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी!
Sep 17, 2026, 4:51:00 PM
ओवैसी के साथ गडकरी से मिले एआइएमआइएम के विधायक, जनहित के कार्यों की सौंपी सूची
ओवैसी के साथ गडकरी से मिले एआइएमआइएम के विधायक, जनहित के कार्यों की सौंपी सूची
Sep 17, 2026, 4:42:00 PM
झोपड़ी कॉलोनी में विश्वकर्मा पूजा की धूम, DSP ने किया पंडाल का उद्घाटन
झोपड़ी कॉलोनी में विश्वकर्मा पूजा की धूम, DSP ने किया पंडाल का उद्घाटन
Sep 17, 2026, 4:39:00 PM
विश्वकर्मा पूजा के दिन पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौके पर ही मौत
विश्वकर्मा पूजा के दिन पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौके पर ही मौत
Sep 17, 2026, 4:29:00 PM
102 एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं मिलने से 17 वर्षीय छात्र की मौत का आरोप, परिजनों ने सदर अस्पताल में किया हंगामा
102 एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं मिलने से 17 वर्षीय छात्र की मौत का आरोप, परिजनों ने सदर अस्पताल में किया हंगामा
Sep 17, 2026, 4:16:00 PM
मोतिहारी में भी मना PM मोदी का जन्मदिन, खास प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
मोतिहारी में भी मना PM मोदी का जन्मदिन, खास प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
Sep 17, 2026, 4:07:00 PM
शास्त्रीनगर में BA की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव
शास्त्रीनगर में BA की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव
Sep 17, 2026, 4:00:00 PM