102 एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं मिलने से 17 वर्षीय छात्र की मौत का आरोप, परिजनों ने सदर अस्पताल में किया हंगामा

जमुई सदर अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली खबर सामने आई है। परिजनों ने 102 एंबुलेंस में पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण 17 वर्षीय छात्र की मौत का आरोप लगाया है।

102 एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं मिलने से 17 वर्षीय छात्र की मौत का आरोप, परिजनों ने सदर अस्पताल में किया हंगामा

जमुई : जमुई सदर अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली खबर सामने आई है। परिजनों ने 102 एंबुलेंस में पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण 17 वर्षीय छात्र की मौत का आरोप लगाया है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने सदर अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।

मृतक की पहचान 17 वर्षीय छात्र महिंद्र कुमार रजक के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार महिंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद उसे 102 एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया जा रहा था। आरोप है कि एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर या तो खाली था या पर्याप्त मात्रा में नहीं था, जिसके कारण रास्ते में ही छात्र की हालत और बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उसने दम तोड़ दिया।

इधर छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने सदर अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया और स्वास्थ्य व्यवस्था पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि अगर समय पर ऑक्सीजन मिल जाती तो शायद महिंद्र की जान बच जाती। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

इस संबंध में सिविल सर्जन कार्यालय का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 102 एंबुलेंस सेवा के प्रबंधक और ऑन-ड्यूटी कर्मियों से पूछताछ की जा रही है कि एंबुलेंस में ऑक्सीजन की कमी कैसे हुई। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना के बाद एक बार फिर जमुई की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। इससे पहले भी कई बार एंबुलेंस सेवा और अस्पताल की लापरवाही की खबरें सामने आती रही हैं।

जमुई से हेमंत की रिपोर्ट

Trending News

पीएम मोदी का जन्मदिन, मुकेश सहनी ने बधाई देने के साथ दाग दिया सवाल
पीएम मोदी का जन्मदिन, मुकेश सहनी ने बधाई देने के साथ दाग दिया सवाल
Sep 17, 2026, 5:41:00 PM
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह: बिहार की चार फिल्मी हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह: बिहार की चार फिल्मी हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित
Sep 17, 2026, 5:17:00 PM
2 पियक्कड़ पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SP ने किया निलंबित
2 पियक्कड़ पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SP ने किया निलंबित
Sep 17, 2026, 5:08:00 PM
IND Vs AFG : क्लीन स्वीप करना चाहेगी टीम इंडिया, आज खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी!
IND Vs AFG : क्लीन स्वीप करना चाहेगी टीम इंडिया, आज खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी!
Sep 17, 2026, 4:51:00 PM
ओवैसी के साथ गडकरी से मिले एआइएमआइएम के विधायक, जनहित के कार्यों की सौंपी सूची
ओवैसी के साथ गडकरी से मिले एआइएमआइएम के विधायक, जनहित के कार्यों की सौंपी सूची
Sep 17, 2026, 4:42:00 PM
झोपड़ी कॉलोनी में विश्वकर्मा पूजा की धूम, DSP ने किया पंडाल का उद्घाटन
झोपड़ी कॉलोनी में विश्वकर्मा पूजा की धूम, DSP ने किया पंडाल का उद्घाटन
Sep 17, 2026, 4:39:00 PM
विश्वकर्मा पूजा के दिन पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौके पर ही मौत
विश्वकर्मा पूजा के दिन पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौके पर ही मौत
Sep 17, 2026, 4:29:00 PM
102 एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं मिलने से 17 वर्षीय छात्र की मौत का आरोप, परिजनों ने सदर अस्पताल में किया हंगामा
102 एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं मिलने से 17 वर्षीय छात्र की मौत का आरोप, परिजनों ने सदर अस्पताल में किया हंगामा
Sep 17, 2026, 4:16:00 PM
मोतिहारी में भी मना PM मोदी का जन्मदिन, खास प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
मोतिहारी में भी मना PM मोदी का जन्मदिन, खास प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
Sep 17, 2026, 4:07:00 PM
शास्त्रीनगर में BA की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव
शास्त्रीनगर में BA की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव
Sep 17, 2026, 4:00:00 PM