महिला से दुष्कर्म फिर अश्लील वीडियो वायरल, तेजस्वी यादव बोले-बिहार में अब हैवानों, शैतानों और राक्षसों का राज

बिहार के बेगूसराय में होटल में ले जाकर एक युवक ने बेरहमी से युवती के साथ जमकर मारपीट की और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसको लेकर तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में अब हैवानों, शैतानों और राक्षसों का राज हो गया है।

महिला से दुष्कर्म फिर अश्लील वीडियो वायरल, तेजस्वी यादव बोले-बिहार में अब हैवानों, शैतानों और राक्षसों का राज

बिहार के बेगूसराय में एक लड़की से हैवानियत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि होटल में ले जाकर एक युवक ने बेरहमी से युवती के साथ जमकर मारपीट की और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं मारपीट और रेप के बाद नंगे अवस्था में वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बेटियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि सूबे में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बिहार में अब हैवानों, शैतानों और राक्षसों का राज है।

बेगूसराय में लड़की से हैवानियत को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा है-बिहार के बेगूसराय में एक युवती के साथ दुष्कर्म,  मारपीट और शोषण कि ऐसी जघन्य घटना हुई है जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता। सूबे में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। चहुँओर असुरक्षा, अन्याय और अत्याचार का माहौल है क्योंकि बिहार में अब हैवानों, शैतानों और राक्षसों का राज है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव आगे लिखते है-जाति विशेषज्ञ आपराधिक चरित्र के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने से अपराधियों के हौसले बुलंद है और इसका ख़ामियाजा आम बिहारियों को भुगतना पड़ रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इन बेटियों की चीख-चीत्कार सुनकर इसलिए मौन है ताकि चुनावों में बिहार आकर फिर से जंगलराज का रोना रो सके। क्या प्रधानमंत्री के प्रिय गाने “मारब सिक्सर की छहो गोली छाती में रे…..”की छहो गोलियाँ खाली हो चुकी है?

बता दें कि बेगूसराय में एक लड़की को होटल में ले जाकर एक युवक ने बेरहमी से जमकर मारपीट की और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं मारपीट और रेप के बाद नंगे अवस्था में वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया। पीड़िता सोमवार की देर शाम नगर थाना पहुंची है और उसके आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि पीड़िता के साथ होटल में मारपीट की गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। एक आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। 

Trending News

नेपाल की बारिश से गोपालगंज में तबाही, बाढ़ की चपेट में बरौली, मांझा व बैकुंठपुर, MLA बोले- यह अंतरराष्ट्रीय समस्या
नेपाल की बारिश से गोपालगंज में तबाही, बाढ़ की चपेट में बरौली, मांझा व बैकुंठपुर, MLA बोले- यह अंतरराष्ट्रीय समस्या
Sep 29, 2026, 3:16:00 PM
 हाथियों का तांडव: टुंडी में सहायकअध्यापक को कुचलकर मारा, ग्रामीणों में आक्रोश
हाथियों का तांडव: टुंडी में सहायकअध्यापक को कुचलकर मारा, ग्रामीणों में आक्रोश
Sep 29, 2026, 3:08:00 PM
चेन स्नैचरों का आतंक, बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपटी
चेन स्नैचरों का आतंक, बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपटी
Sep 29, 2026, 3:06:00 PM
महिला से दुष्कर्म फिर अश्लील वीडियो वायरल, तेजस्वी यादव बोले-बिहार में अब हैवानों, शैतानों और राक्षसों का राज
महिला से दुष्कर्म फिर अश्लील वीडियो वायरल, तेजस्वी यादव बोले-बिहार में अब हैवानों, शैतानों और राक्षसों का राज
Sep 29, 2026, 2:46:00 PM
उत्तर प्रदेश MLC चुनाव : BJP ने 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान
उत्तर प्रदेश MLC चुनाव : BJP ने 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान
Sep 29, 2026, 2:22:00 PM
बिहार में हो गया गजब, बार-बार डेट बढ़ाने के बाद एक भी नहीं मिला आवेदन,  BPSC ने भर्ती प्रक्रिया लौटाई
बिहार में हो गया गजब, बार-बार डेट बढ़ाने के बाद एक भी नहीं मिला आवेदन, BPSC ने भर्ती प्रक्रिया लौटाई
Sep 29, 2026, 2:02:00 PM
अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, BPSC TRE-4 की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा में कुल 932 पदों की बढ़ोतरी
अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, BPSC TRE-4 की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा में कुल 932 पदों की बढ़ोतरी
Sep 29, 2026, 1:56:00 PM
 बेगूसराय के होटल में युवती से हैवानियत,​ जूते-चप्पलों से मारपीट और रेप के बाद वीडियो किया वायरल​
बेगूसराय के होटल में युवती से हैवानियत,​ जूते-चप्पलों से मारपीट और रेप के बाद वीडियो किया वायरल​
Sep 29, 2026, 1:42:00 PM
बिहार MLC चुनाव : BJP ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
बिहार MLC चुनाव : BJP ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
Sep 29, 2026, 1:35:00 PM
चास में वाहन जांच अभियान, रजिस्ट्रेशन, हेलमेट व ब्लैक फिल्म लगे शीशे की हुई जांच
चास में वाहन जांच अभियान, रजिस्ट्रेशन, हेलमेट व ब्लैक फिल्म लगे शीशे की हुई जांच
Sep 29, 2026, 1:25:00 PM