चास में वाहन जांच अभियान, रजिस्ट्रेशन, हेलमेट व ब्लैक फिल्म लगे शीशे की हुई जांच
चास थाना पुलिस ने गरगा पुल के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने की दिशा में कार्रवाई की।

बोकारो : चास थाना पुलिस ने गरगा पुल के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने की दिशा में कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने वाहनों के रजिस्ट्रेशन, हेलमेट, ब्लैक फिल्म लगे शीशे समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों और नियमों की जांच की।
जांच के दौरान कम उम्र के बच्चों के वाहन चलाने पर भी विशेष नजर रखी जा रही है - चास थाना प्रभारी दिनेश सिंह
चास थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि जांच के दौरान कम उम्र के बच्चों के वाहन चलाने पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें। कम उम्र में वाहन चलाने से सड़क दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है। थाना प्रभारी ने कहा कि यह नियमित वाहन जांच अभियान है, जो समय-समय पर लगातार चलाया जाता है। पुलिस का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के साथ सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगाना है।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट










