बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग, रोहिणी आचार्य ने किडनैपिंग के लाइव वीडियो से सम्राट सरकार को घेरा

बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। सरकार में सहयोगी चिराग पासवान ने इसको लेकर सवाल पूछ रहे हैं। अब लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग कर दी है।

बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग, रोहिणी आचार्य ने किडनैपिंग के लाइव वीडियो से सम्राट सरकार को घेरा

बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। सरकार में सहयोगी चिराग पासवान ने इसको लेकर सवाल पूछ रहे हैं। राज्य में बेलगाम अपराध और महिलाओं की असुरक्षा पर चिराग पासवान ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन को निकम्मा तक बता चुके हैं। लगातार सरकार पर हमलवार रहने वाली आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अब बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग कर दी है।  

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है-बिहार में तुरंत राष्ट्रपति शासन लगाकर कानून-व्यवस्था बहाल करने की जरूरत है..बिहार में अराजकता का माहौल है। दिनदहाड़े गोलीबारी, हत्या, लूटपाट और हथियार के बल पर सरेआम अपहरण जैसी वारदातें आम हो चुकी हैं। बहन-बेटियों की सुरक्षा रोज खतरे में है और लोग डर के साये में जीने को मजबूर हैं।

क्राईम से 'जीरो टॉलरेंस' का दावा पूरी तरह से विफल साबित हुआ है और पुलिस-प्रशासन का मनोबल पूरी तरह से टूट चुका है। राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। ऐसे में बिहार में तुरंत राष्ट्रपति शासन लगाकर कानून-व्यवस्था बहाल करने की जरूरत है।

बता दें कि राज्य में बेलगाम अपराध और महिलाओं की असुरक्षा पर  चिराग पासवान ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चिराग पासवान ने साफ कहा था कि उन्हें ऐसी सरकार का समर्थन करने में शर्मिंदगी महसूस हो रही है। इतना ही नहीं चिराग पासवान ने बिहार पुलिस और प्रशासन को सीधे तौर पर कटघरे में खड़ा किया था और उन्होंने कहा था कि पुलिस-प्रशासन पूरी तरह निकम्मा हो चुका है। अब अधिकारियों के बस में बिहारियों को सुरक्षित रखना नहीं रह गया है।

Trending News

 बेगूसराय के होटल में युवती से हैवानियत,​ जूते-चप्पलों से मारपीट और रेप के बाद वीडियो किया वायरल​
बेगूसराय के होटल में युवती से हैवानियत,​ जूते-चप्पलों से मारपीट और रेप के बाद वीडियो किया वायरल​
Sep 29, 2026, 1:42:00 PM
बिहार MLC चुनाव : BJP ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
बिहार MLC चुनाव : BJP ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
Sep 29, 2026, 1:35:00 PM
चास में वाहन जांच अभियान, रजिस्ट्रेशन, हेलमेट व ब्लैक फिल्म लगे शीशे की हुई जांच
चास में वाहन जांच अभियान, रजिस्ट्रेशन, हेलमेट व ब्लैक फिल्म लगे शीशे की हुई जांच
Sep 29, 2026, 1:25:00 PM
भाई-बहनों की सुरों वाली तिकड़ी, 9 साल का सुरों का जादूगर, 7 भाषाओं में गाता है ये बच्चा
भाई-बहनों की सुरों वाली तिकड़ी, 9 साल का सुरों का जादूगर, 7 भाषाओं में गाता है ये बच्चा
Sep 29, 2026, 1:06:00 PM
बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग, रोहिणी आचार्य ने किडनैपिंग के लाइव वीडियो से सम्राट सरकार को घेरा
बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग, रोहिणी आचार्य ने किडनैपिंग के लाइव वीडियो से सम्राट सरकार को घेरा
Sep 29, 2026, 12:46:00 PM
रिलीज से पहले ‘दृश्यम 3' का भौकाल, एडवांस बुकिंग में कर डाली जबरदस्त कमाई
रिलीज से पहले ‘दृश्यम 3' का भौकाल, एडवांस बुकिंग में कर डाली जबरदस्त कमाई
Sep 29, 2026, 12:42:00 PM
CWC की बैठक में खड़गे ने कहा- 'जिनके नाम कटे, उनके बारे में हमें बताओ'
CWC की बैठक में खड़गे ने कहा- 'जिनके नाम कटे, उनके बारे में हमें बताओ'
Sep 29, 2026, 12:32:00 PM
विलक्षण प्रतिभा की धनी है राजधानी की यह दंपत्ति, इनके नाम दर्ज है सबसे ज्यादा पेटेंट का रिकॉर्ड
विलक्षण प्रतिभा की धनी है राजधानी की यह दंपत्ति, इनके नाम दर्ज है सबसे ज्यादा पेटेंट का रिकॉर्ड
Sep 29, 2026, 12:31:00 PM
400 फीट नाला निर्माण की जांच शुरू, 5 सदस्यीय टीम ने बटरहा पहुंचकर लिया जायजा
400 फीट नाला निर्माण की जांच शुरू, 5 सदस्यीय टीम ने बटरहा पहुंचकर लिया जायजा
Sep 29, 2026, 12:15:00 PM
Asian Games 2026: शूटिंग में नीरू ढांडा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ा
Asian Games 2026: शूटिंग में नीरू ढांडा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ा
Sep 29, 2026, 12:15:00 PM