400 फीट नाला निर्माण की जांच शुरू, 5 सदस्यीय टीम ने बटरहा पहुंचकर लिया जायजा
सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर-34 स्थित बटरहा में रूके करीब 400 फीट लंबे नाला निर्माण की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची।

सहरसा : सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर-34 स्थित बटरहा में रूके करीब 400 फीट लंबे नाला निर्माण की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा के निर्देश पर टीम ने स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य और आसपास की स्थिति का जायजा लिया। दरअसल, स्थानीय संजय कुमार सिंह ने नाला निर्माण को लेकर सोशल मीडिया पर आरोप लगाया था कि इससे किसी निजी व्यक्ति को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
वार्ड के 14 परिवारों ने नगर निगम को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच व नाला निर्माण पूरा कराने की मांग की थी
आरोप के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया था। वहीं, वार्ड के 14 परिवारों ने नगर निगम को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच और नाला निर्माण पूरा कराने की मांग की थी। जांच टीम में डिप्टी कमिश्नर मो. शाहिद, सिटी मैनेजर अभिसार कश्यप, एसडीओ नीतीश कुमार और दो जेई शामिल हैं। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि नाला निर्माण सामूहिक जनहित में कराया जा रहा है। जांच के बाद टीम अपनी रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंपेगी।
सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट










