Asian Games 2026: शूटिंग में नीरू ढांडा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ा
जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन आज भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। निशानेबाज नीरू ढांडा ने विमेंस ट्रैप स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है।

Asian Games 2026 Day 11 India Medals Tally: जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन आज भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। निशानेबाज नीरू ढांडा ने विमेंस ट्रैप स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। नीरू ने फाइनल में 28 अंक हासिल कर नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही इंडिविजुअल इवेंट में भारत के लिए पहला गोल्ड रहा। इससे पहले चारों गोल्ड टीम इवेंट में आए थे। भारत इस एशियन गेम्स में अब तक 5 गोल्ड मेडल समेत 47 पदक जीत चुका है।
निशानेबाज नीरू ढांडा ने विमेंस ट्रैप स्पर्धा में भारत के लिए ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता है। नीरू ने फाइनल में 28 अंक हासिल कर नया एशियाई रिकॉर्ड भी बना दिया है। 26 का स्कोर करके चीन की सुन युनगोंग ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि 21 का स्कोर करके कुवैत की हजर अब्दुलमलिक ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
नीरू ढांडा ने ना केवल एशियन गेम्स रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि एशियाई खेलों के इतिहास में ट्रैप शूटिंग की एकल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनी हैं। मौजूदा एशियन गेम्स में ये भारत का पांचवां गोल्ड मेडल रहा। साथ ही इंडिविजुअल इवेंट में ये पहला गोल्ड रहा। इससे पहले चारों गोल्ड टीम इवेंट में आए थे। यह उनका इन खेलों में दूसरा मेडल है। इससे पहले आज ही के दिन उन्होंने ट्रैप टीम इवेंट में महिला टीम के साथ सिल्वर जीता था।
मौजूदा एशियन गेम्स में भारत के पदकों की संख्या अब 47 (5 गोल्ड, 21 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज) हो गई है। भारत अब 11वें स्थान पर है। किसी ट्रैप शूटिंग इवेंट में भारत ने आखिरी बार एकल स्पर्धा का गोल्ड मेडल साल 1978 में जीता था। उस समय मेंस ट्रैप शूटिंग की एकल स्पर्धा में रणधीर सिंह ने गोल्ड जीता था। अब निशानेबाज नीरू ढांडा ने ऐतिहासिक गोल्ड जीता है।
वहीं एशियन गेम्स के नौवें दिन यानी 28 सितंबर को भारत के खाते में 4 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल आए। ईशा सिंह, गुलवीर सिंह, मुरली श्रीशंकर और यशवीर सिंह ने रजत पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया। वहीं पिंकी बलहारा, विथ्या रामराज, पारुल चौधरी और रोहित यादव ने कांस्य पदक जीता।










