पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति व शिक्षक को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल

सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आंदर प्रखंड की पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिभा गिरी के पति और शिक्षक किशोर कुमार गिरी को गोली मार दी गई।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति व शिक्षक को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल

सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आंदर प्रखंड की पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिभा गिरी के पति और शिक्षक किशोर कुमार गिरी को गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें सीवान सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है।

घटना शिवली मठिया गांव में स्कूल के पास हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, स्कूल से जुड़े एक मामले को लेकर किशोर गिरी वहां पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ने के बाद कुछ युवकों के वहां पहुंचने और गोलीबारी किए जाने की बात सामने आई है। इसी फायरिंग में एक गोली किशोर गिरी के सिर के पास जा लगी।

गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल किशोर गिरी को सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया।

अब सबसे बड़ा सवाल-आखिर किशोर गिरी को किसने और क्यों निशाना बनाया? क्या यह पहले से रची गई साजिश थी या फिर किसी विवाद ने अचानक खूनी रूप ले लिया? फिलहाल इन सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ गोलीबारी में शामिल लोगों की पहचान और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

फिलहाल इस गोलीकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। अब नजर इस बात पर है कि पुलिस इस वारदात में शामिल आरोपियों तक कब पहुंचती है।

सीवान से नागेन्द्र कुमार की रिपोर्ट  

Trending News

Asian Games 2026: शूटिंग में नीरू ढांडा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ा
Asian Games 2026: शूटिंग में नीरू ढांडा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ा
Sep 29, 2026, 12:15:00 PM
400 फीट नाला निर्माण की जांच शुरू, 5 सदस्यीय टीम ने बटरहा पहुंचकर लिया जायजा
400 फीट नाला निर्माण की जांच शुरू, 5 सदस्यीय टीम ने बटरहा पहुंचकर लिया जायजा
Sep 29, 2026, 12:15:00 PM
कोचाधामन प्रखंड में दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड का आयोजन, 109 आवेदकों का Physical Assessment
कोचाधामन प्रखंड में दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड का आयोजन, 109 आवेदकों का Physical Assessment
Sep 29, 2026, 11:48:00 AM
पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति व शिक्षक को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल
पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति व शिक्षक को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल
Sep 29, 2026, 11:35:00 AM
चंपारण तटबंध टूटा, 50 हजार से अधिक आबादी पर बाढ़ का खतरा
चंपारण तटबंध टूटा, 50 हजार से अधिक आबादी पर बाढ़ का खतरा
Sep 29, 2026, 11:22:00 AM
पुलिस ने 12 घंटे के अंदर अपहरण कांड का किया खुलासा, जीशान को सकुशल किया बरामद
पुलिस ने 12 घंटे के अंदर अपहरण कांड का किया खुलासा, जीशान को सकुशल किया बरामद
Sep 29, 2026, 11:09:00 AM
बिहार में बाढ़ का कहर, दियारा इलाका डूबा, लोग ऊंचे ठिकानों पर भागे
बिहार में बाढ़ का कहर, दियारा इलाका डूबा, लोग ऊंचे ठिकानों पर भागे
Sep 29, 2026, 11:00:00 AM
फहीम खान के घर AK-47 फायरिंग मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपी दोषी करार
फहीम खान के घर AK-47 फायरिंग मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपी दोषी करार
Sep 29, 2026, 10:36:00 AM
विजिलेंस की रेड, ADM दंपती के ठिकानों से नकदी-जेवर बरामद, पटना में भी बड़ी कार्रवाई...
विजिलेंस की रेड, ADM दंपती के ठिकानों से नकदी-जेवर बरामद, पटना में भी बड़ी कार्रवाई...
Sep 29, 2026, 10:22:00 AM
सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट,  CSP,  ज्वेलर्स और बैंक प्रबंधकों के साथ हुई बैठक
सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, CSP, ज्वेलर्स और बैंक प्रबंधकों के साथ हुई बैठक
Sep 28, 2026, 8:30:00 PM