सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, CSP, ज्वेलर्स और बैंक प्रबंधकों के साथ हुई बैठक

आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर नाला थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सोमवार को नाला थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर तिर्की, पुलिस निरीक्षक बिहारी मरांडी और थाना प्रभारी विकास कुमार यादव की मौजूदगी में एक महत्वपूर्ण

सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट,  CSP,  ज्वेलर्स और बैंक प्रबंधकों के साथ हुई बैठक

जामताड़ा : आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर नाला थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सोमवार को नाला थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर तिर्की, पुलिस निरीक्षक बिहारी मरांडी और थाना प्रभारी विकास कुमार यादव की मौजूदगी में एक महत्वपूर्ण सुरक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नाला थाना क्षेत्र के सभी सीएसपी संचालक, ज्वेलर्स दुकानदार, बैंक प्रबंधक और पेट्रोल पंप संचालक उपस्थित हुए। पुलिस अधिकारियों ने सभी को सुरक्षा से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

बैठक के दौरान SDPO किशोर तिर्की ने कहा- त्योहारों के समय अपराधियों की सक्रियता बढ़ जाती है

बैठक के दौरान एसडीपीओ किशोर तिर्की ने कहा कि त्योहारों के समय अपराधियों की सक्रियता बढ़ जाती है। सभी बैंक, सीएसपी, ज्वेलरी दुकान और पेट्रोल पंप अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा, सायरन अलार्म और सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था दुरुस्त रखें। कैमरा हमेशा चालू हालत में होना चाहिए। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को दें। सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं पुलिस निरीक्षक बिहारी मरांडी ने कहा कि सीएसपी संचालक बड़ी राशि का लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतें। अकेले कैश लेकर न चलें और समय-समय पर पुलिस गश्ती से संपर्क में रहें। ज्वेलर्स दुकानदार भी अपनी दुकानों में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था रखें। 

अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस को दें - थाना प्रभारी विकास कुमार यादव

थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस को दें। आप सभी पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 या थाना के नंबर पर संपर्क करें। पुलिस आपके साथ है। बैठक में पुलिस ने सभी दुकानदारों और प्रबंधकों को सुरक्षा ऑडिट कराने और आपसी समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Trending News

बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग, रोहिणी आचार्य ने किडनैपिंग के लाइव वीडियो से सम्राट सरकार को घेरा
बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग, रोहिणी आचार्य ने किडनैपिंग के लाइव वीडियो से सम्राट सरकार को घेरा
Sep 29, 2026, 12:46:00 PM
रिलीज से पहले ‘दृश्यम 3' का भौकाल, एडवांस बुकिंग में कर डाली जबरदस्त कमाई
रिलीज से पहले ‘दृश्यम 3' का भौकाल, एडवांस बुकिंग में कर डाली जबरदस्त कमाई
Sep 29, 2026, 12:42:00 PM
CWC की बैठक में खड़गे ने कहा- 'जिनके नाम कटे, उनके बारे में हमें बताओ'
CWC की बैठक में खड़गे ने कहा- 'जिनके नाम कटे, उनके बारे में हमें बताओ'
Sep 29, 2026, 12:32:00 PM
विलक्षण प्रतिभा की धनी है राजधानी की यह दंपत्ति, इनके नाम दर्ज है सबसे ज्यादा पेटेंट का रिकॉर्ड
विलक्षण प्रतिभा की धनी है राजधानी की यह दंपत्ति, इनके नाम दर्ज है सबसे ज्यादा पेटेंट का रिकॉर्ड
Sep 29, 2026, 12:31:00 PM
Asian Games 2026: शूटिंग में नीरू ढांडा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ा
Asian Games 2026: शूटिंग में नीरू ढांडा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ा
Sep 29, 2026, 12:15:00 PM
400 फीट नाला निर्माण की जांच शुरू, 5 सदस्यीय टीम ने बटरहा पहुंचकर लिया जायजा
400 फीट नाला निर्माण की जांच शुरू, 5 सदस्यीय टीम ने बटरहा पहुंचकर लिया जायजा
Sep 29, 2026, 12:15:00 PM
कोचाधामन प्रखंड में दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड का आयोजन, 109 आवेदकों का Physical Assessment
कोचाधामन प्रखंड में दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड का आयोजन, 109 आवेदकों का Physical Assessment
Sep 29, 2026, 11:48:00 AM
पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति व शिक्षक को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल
पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति व शिक्षक को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल
Sep 29, 2026, 11:35:00 AM
चंपारण तटबंध टूटा, 50 हजार से अधिक आबादी पर बाढ़ का खतरा
चंपारण तटबंध टूटा, 50 हजार से अधिक आबादी पर बाढ़ का खतरा
Sep 29, 2026, 11:22:00 AM
पुलिस ने 12 घंटे के अंदर अपहरण कांड का किया खुलासा, जीशान को सकुशल किया बरामद
पुलिस ने 12 घंटे के अंदर अपहरण कांड का किया खुलासा, जीशान को सकुशल किया बरामद
Sep 29, 2026, 11:09:00 AM