पुलिस ने 12 घंटे के अंदर अपहरण कांड का किया खुलासा, जीशान को सकुशल किया बरामद

सुपौल पुलिस ने 12 घंटे के अंदर जीशान अपहरण कांड का खुलासा कर दिया है, अपहृत मो जीशान को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है और अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

पुलिस ने 12 घंटे के अंदर अपहरण कांड का किया खुलासा, जीशान को सकुशल किया बरामद

सुपौल पुलिस ने 12 घंटे के अंदर जीशान अपहरण कांड का खुलासा कर दिया है, अपहृत मो जीशान को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है और अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. सुपौल एसपी सरथ आर एस ने भीमपुर थाना परिसर में देर रात प्रेस ब्रीफिंग कर यह जानकारी साझा की है.

सुपौल SP सरथ आर एस ने बताया कि भीमपुर थाना क्षेत्र के बेलागंज में सोमवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे माधोपुर निवासी मो जीशान खान का अपहरण किया गया था,जिसके बाद पुलिस की कई टीम ने लगातार छापेमारी कर करीब 12 घंटे के अंदर अपहृत युवक मो जीशान को सकुशल बरामद कर लिया है।

एसपी ने बताया कि अपहरण की घटना के बाद त्रिवेणीगंज SDPO के नेतृत्व में SIT गठित कर मामले की जांच शुरू की गई, चार पांच अलग अलग टीम द्वारा छापेमारी शुरू की गई, वैज्ञानिक अनुसंधान और विभिन्न साक्ष्य के सहारे टीम को जानकारी मिली कि अपहरण की इस घटना में अररिया नरपतगंज के अपराधियों की संलिप्तता है. 

जिसके बाद सुपौल पुलिस अररिया पुलिस और STF के द्वारा संयुक्त रूप से ताबरतोड़ छापेमारी की गई, इस दौरान घटना में संलिप्त कई अपराधियों को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद जिस गाड़ी से अपहरण की घटना को अंजाम दिया गया था उसका मुवमेंट फुलकाहा थाना क्षेत्र में होने की जानकारी टीम को मिली.

बताया गया कि पुलिस ने फूलकाहा थाना क्षेत्र में छापेमारी की, जिसमे बॉर्डर इलाके से अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया गया है. SP सरथ आर एस ने बताया कि अररिया जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र के बॉर्डर एरिया से मो जीशान को सकुशल बरामद किया गया है। साथ ही इस पुरे घटना क्रम में शामिल कुछ अपराधकर्मी को भी हिरासत में लिया गया है.

अपहरण की घटना को लेकर SP सरथ आर एस ने बताया कि अपहृत  मो जीशान और अपहरण की घटना को घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधी अवैध कारोबार में संलिप्त हैं। पैसों के लेन-देन को लेकर इन लोगों के बीच आपस में झगड़ा हुआ था, जिसको लेकर मो जीशान का अपहरण कर लिया गया था। 

बताया गया है कि इस अपहरण कांड का मुख्य अभियुक्त नीरज कुमार है जो अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है। SP ने बताया कि अपहरण कांड में संलिप्त कुछ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और शेष अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

सुपौल से कुणाल कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

Asian Games 2026: शूटिंग में नीरू ढांडा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ा
Asian Games 2026: शूटिंग में नीरू ढांडा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ा
Sep 29, 2026, 12:15:00 PM
400 फीट नाला निर्माण की जांच शुरू, 5 सदस्यीय टीम ने बटरहा पहुंचकर लिया जायजा
400 फीट नाला निर्माण की जांच शुरू, 5 सदस्यीय टीम ने बटरहा पहुंचकर लिया जायजा
Sep 29, 2026, 12:15:00 PM
कोचाधामन प्रखंड में दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड का आयोजन, 109 आवेदकों का Physical Assessment
कोचाधामन प्रखंड में दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड का आयोजन, 109 आवेदकों का Physical Assessment
Sep 29, 2026, 11:48:00 AM
पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति व शिक्षक को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल
पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति व शिक्षक को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल
Sep 29, 2026, 11:35:00 AM
चंपारण तटबंध टूटा, 50 हजार से अधिक आबादी पर बाढ़ का खतरा
चंपारण तटबंध टूटा, 50 हजार से अधिक आबादी पर बाढ़ का खतरा
Sep 29, 2026, 11:22:00 AM
पुलिस ने 12 घंटे के अंदर अपहरण कांड का किया खुलासा, जीशान को सकुशल किया बरामद
पुलिस ने 12 घंटे के अंदर अपहरण कांड का किया खुलासा, जीशान को सकुशल किया बरामद
Sep 29, 2026, 11:09:00 AM
बिहार में बाढ़ का कहर, दियारा इलाका डूबा, लोग ऊंचे ठिकानों पर भागे
बिहार में बाढ़ का कहर, दियारा इलाका डूबा, लोग ऊंचे ठिकानों पर भागे
Sep 29, 2026, 11:00:00 AM
फहीम खान के घर AK-47 फायरिंग मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपी दोषी करार
फहीम खान के घर AK-47 फायरिंग मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपी दोषी करार
Sep 29, 2026, 10:36:00 AM
विजिलेंस की रेड, ADM दंपती के ठिकानों से नकदी-जेवर बरामद, पटना में भी बड़ी कार्रवाई...
विजिलेंस की रेड, ADM दंपती के ठिकानों से नकदी-जेवर बरामद, पटना में भी बड़ी कार्रवाई...
Sep 29, 2026, 10:22:00 AM
सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट,  CSP,  ज्वेलर्स और बैंक प्रबंधकों के साथ हुई बैठक
सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, CSP, ज्वेलर्स और बैंक प्रबंधकों के साथ हुई बैठक
Sep 28, 2026, 8:30:00 PM