फहीम खान के घर AK-47 फायरिंग मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपी दोषी करार

धनबाद में गैंगस्टर फहीम खान के घर वर्ष 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग के चर्चित मामले में करीब दो दशक बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय पारस कुमार सिन्हा की अदालत ने मामले में 3 आरोपी को दोषी करार दिया है।

फहीम खान के घर AK-47 फायरिंग मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपी दोषी करार

धनबाद में गैंगस्टर फहीम खान के घर वर्ष 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग के चर्चित मामले में करीब दो दशक बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय पारस कुमार सिन्हा की अदालत ने मामले में शाहिद आलम, शहादत हुसैन और कथित शूटर तनवीर आलम को दोषी करार दिया है। अब तीनों आरोपियों की सजा के बिंदु पर अदालत 3 अक्टूबर को फैसला सुनाएगी।

मामला 29 जनवरी 2004 का है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, धनबाद के वासेपुर में गैंगस्टर फहीम खान के घर पर AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। अचानक हुई इस गोलीबारी के दौरान फहीम खान ने पड़ोसी की छत से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई थी।

इस अंधाधुंध फायरिंग में फहीम खान के बॉडीगार्ड बिहार के अरवल निवासी विनोद शर्मा की गोली लगने से मौत हो गई थी। वहीं, घटना के दौरान शाहिद आलम के पैर में भी गोली लगी थी।

इस मामले में साबिर आलम के भाई शाहिद आलम, वासेपुर निवासी शहादत हुसैन और पटना निवासी कथित शूटर तनवीर आलम के खिलाफ अदालत में लंबे समय तक ट्रायल चला। करीब दो दशक तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद सोमवार को अदालत ने तीनों को दोषी करार दिया।

अब अदालत के इस फैसले के बाद सभी की नजरें 3 अक्टूबर पर हैं, जब जिला एवं सत्र न्यायालय तीनों दोषियों की सजा की अवधि को लेकर अपना फैसला सुनाएगा।

 धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट 

Trending News

Asian Games 2026: शूटिंग में नीरू ढांडा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ा
Asian Games 2026: शूटिंग में नीरू ढांडा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ा
Sep 29, 2026, 12:15:00 PM
400 फीट नाला निर्माण की जांच शुरू, 5 सदस्यीय टीम ने बटरहा पहुंचकर लिया जायजा
400 फीट नाला निर्माण की जांच शुरू, 5 सदस्यीय टीम ने बटरहा पहुंचकर लिया जायजा
Sep 29, 2026, 12:15:00 PM
कोचाधामन प्रखंड में दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड का आयोजन, 109 आवेदकों का Physical Assessment
कोचाधामन प्रखंड में दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड का आयोजन, 109 आवेदकों का Physical Assessment
Sep 29, 2026, 11:48:00 AM
पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति व शिक्षक को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल
पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति व शिक्षक को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल
Sep 29, 2026, 11:35:00 AM
चंपारण तटबंध टूटा, 50 हजार से अधिक आबादी पर बाढ़ का खतरा
चंपारण तटबंध टूटा, 50 हजार से अधिक आबादी पर बाढ़ का खतरा
Sep 29, 2026, 11:22:00 AM
पुलिस ने 12 घंटे के अंदर अपहरण कांड का किया खुलासा, जीशान को सकुशल किया बरामद
पुलिस ने 12 घंटे के अंदर अपहरण कांड का किया खुलासा, जीशान को सकुशल किया बरामद
Sep 29, 2026, 11:09:00 AM
बिहार में बाढ़ का कहर, दियारा इलाका डूबा, लोग ऊंचे ठिकानों पर भागे
बिहार में बाढ़ का कहर, दियारा इलाका डूबा, लोग ऊंचे ठिकानों पर भागे
Sep 29, 2026, 11:00:00 AM
फहीम खान के घर AK-47 फायरिंग मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपी दोषी करार
फहीम खान के घर AK-47 फायरिंग मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपी दोषी करार
Sep 29, 2026, 10:36:00 AM
विजिलेंस की रेड, ADM दंपती के ठिकानों से नकदी-जेवर बरामद, पटना में भी बड़ी कार्रवाई...
विजिलेंस की रेड, ADM दंपती के ठिकानों से नकदी-जेवर बरामद, पटना में भी बड़ी कार्रवाई...
Sep 29, 2026, 10:22:00 AM
सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट,  CSP,  ज्वेलर्स और बैंक प्रबंधकों के साथ हुई बैठक
सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, CSP, ज्वेलर्स और बैंक प्रबंधकों के साथ हुई बैठक
Sep 28, 2026, 8:30:00 PM