बिहार में बाढ़ का कहर, दियारा इलाका डूबा, लोग ऊंचे ठिकानों पर भागे

बड़ी ख़बर बगहा से है, जहां गंडक नदी के बाढ़ के पानी में दियारा का पूरा निचला इलाका डूबा हुआ है। लिहाजा दर्जनों घर औऱ सैकड़ों परिवार बांधों पर शरण लिए हुए सरकारी स्तर पर मिलने वाले प्रशासनिक मदद के इंतजार में हैं।

बिहार में बाढ़ का कहर, दियारा इलाका डूबा, लोग ऊंचे ठिकानों पर भागे

बड़ी ख़बर बगहा से है, जहां गंडक नदी के बाढ़ के पानी में दियारा का पूरा निचला इलाका डूबा हुआ है। लिहाजा दर्जनों घर औऱ सैकड़ों परिवार बांधों पर शरण लिए हुए सरकारी स्तर पर मिलने वाले प्रशासनिक मदद के इंतजार में हैं। इसी दौरान वाल्मीकिनगर के विधायक सुरेंद्र कुशवाहा नें बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा क़र पीड़ितों में सूखे राशन औऱ नगदी का वितरण किया। इसी बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित यात्रा की सूचना को लेकर आनन फानन में विधायक वाल्मीकिनगर के लिए रवाना हुए।

दरअसल नेपाल में लगातार हुई भारी वर्षा के बाद इलाके में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मधुबनी प्रखंड के सिसई और चिउरही पंचायतों में करीब 1100 परिवार बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं। कई घरों में नदी का पानी घुसक़र तबाही मचा रहा है लिहाजा बाढ़ पीड़ित मवेशियों के साथ ऊंचे स्थानों, मुख्य मार्ग समेत तटबंधों पर शरण लेने को मजबूर हैं।

बताया जा रहा है कि सिंचाई विभाग के कार्य में जुटा महेश नामक एक मजदूर के नदी के समीप से लापता होने के बाद ग्रामीण नदी में डूबने की आशंका जता रहे हैं। यही वज़ह है कि नदी किनारे चीत्कार औऱ कोहराम मचा है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब दो बजे से घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे हुए हैं और एसडीआरएफ की टीम के साथ प्रशासन से तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू करने की मांग कर रहे हैं। 

इधर बाढ़ के साथ नई आफ़त वाली घटना की सूचना मिलने के बाद वाल्मीकिनगर के विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे। विधायक ने बताया कि अंचल अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है और सभी को घटनास्थल पर पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया है। 

ख़ुद मौके पर धनहा थाना की पुलिस मौजूद है।  वहीं स्थानीय सरपंच ने भी इस घटना की पुष्टि की है लिहाजा खोजबीन में प्रशासन जुटा हुआ है। वहीं महेश मुसहर के लापता होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर मौजूद सैकड़ों ग्रामीण प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द एसडीआरएफ की टीम बुलाकर नदी में महेश की तलाश अभियान शुरू कराई जाये।

बता दें कि मधुबनी प्रखंड के सिसई औऱ चिउरही पंचायतों में रेवहिया औऱ नैनहा समेत इन बाढ़ पीड़ितों को सरकारी स्तर पर प्रशासनिक मदद भोजन पानी औऱ दवाइयों के अलावा ऊँचे सुरक्षित स्थानों पर आवास योजना के तहत विस्थापन का इंतजार है जबकि धनहा के मुसहर टोली निवासी महेश मुसहर, पिता शंकर मुसहर के गदियानी टोला स्थित 10/16 नोज के समीप सिंचाई विभाग के कार्य में मजदूरी करने गए अचानक लापता होने के बाद उसके तलाश की दरकार है।

बगहा से परवेज आलम की रिपोर्ट 

Trending News

Asian Games 2026: शूटिंग में नीरू ढांडा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ा
Asian Games 2026: शूटिंग में नीरू ढांडा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ा
Sep 29, 2026, 12:15:00 PM
400 फीट नाला निर्माण की जांच शुरू, 5 सदस्यीय टीम ने बटरहा पहुंचकर लिया जायजा
400 फीट नाला निर्माण की जांच शुरू, 5 सदस्यीय टीम ने बटरहा पहुंचकर लिया जायजा
Sep 29, 2026, 12:15:00 PM
कोचाधामन प्रखंड में दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड का आयोजन, 109 आवेदकों का Physical Assessment
कोचाधामन प्रखंड में दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड का आयोजन, 109 आवेदकों का Physical Assessment
Sep 29, 2026, 11:48:00 AM
पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति व शिक्षक को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल
पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति व शिक्षक को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल
Sep 29, 2026, 11:35:00 AM
चंपारण तटबंध टूटा, 50 हजार से अधिक आबादी पर बाढ़ का खतरा
चंपारण तटबंध टूटा, 50 हजार से अधिक आबादी पर बाढ़ का खतरा
Sep 29, 2026, 11:22:00 AM
पुलिस ने 12 घंटे के अंदर अपहरण कांड का किया खुलासा, जीशान को सकुशल किया बरामद
पुलिस ने 12 घंटे के अंदर अपहरण कांड का किया खुलासा, जीशान को सकुशल किया बरामद
Sep 29, 2026, 11:09:00 AM
बिहार में बाढ़ का कहर, दियारा इलाका डूबा, लोग ऊंचे ठिकानों पर भागे
बिहार में बाढ़ का कहर, दियारा इलाका डूबा, लोग ऊंचे ठिकानों पर भागे
Sep 29, 2026, 11:00:00 AM
फहीम खान के घर AK-47 फायरिंग मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपी दोषी करार
फहीम खान के घर AK-47 फायरिंग मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपी दोषी करार
Sep 29, 2026, 10:36:00 AM
विजिलेंस की रेड, ADM दंपती के ठिकानों से नकदी-जेवर बरामद, पटना में भी बड़ी कार्रवाई...
विजिलेंस की रेड, ADM दंपती के ठिकानों से नकदी-जेवर बरामद, पटना में भी बड़ी कार्रवाई...
Sep 29, 2026, 10:22:00 AM
सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट,  CSP,  ज्वेलर्स और बैंक प्रबंधकों के साथ हुई बैठक
सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, CSP, ज्वेलर्स और बैंक प्रबंधकों के साथ हुई बैठक
Sep 28, 2026, 8:30:00 PM