बेगूसराय के होटल में युवती से हैवानियत,​ जूते-चप्पलों से मारपीट और रेप के बाद वीडियो किया वायरल​

बेगूसराय में एक लड़की को होटल में ले जाकर एक युवक ने बेरहमी से जमकर मारपीट की और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं मारपीट और रेप के बाद नंगे अवस्था में वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया।

 बेगूसराय के होटल में युवती से हैवानियत,​ जूते-चप्पलों से मारपीट और रेप के बाद वीडियो किया वायरल​

बेगूसराय में एक लड़की को होटल में ले जाकर एक युवक ने बेरहमी से जमकर मारपीट की और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं मारपीट और रेप के बाद नंगे अवस्था में वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया। पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र में एनएच के किनारे स्थित एक होटल की है। 

पूरी घटना 27 सितंबर की सुबह की है। हालांकि घटना के बाद पीड़िता कल से थाना का चक्कर लगा रही थी। इसके बाद 28 सितंबर की देर रात नगर थाना में लड़की के बयान पर नगर थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया कर रही है। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता कल अपने घर से निकली थी। जिसके बाद उसके पहचान का लड़का बाइक से होटल ले गया और दूसरे लड़के के हवाले कर दिया। जहां आरोपी भगवानपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव का रहने वाला रोहित कुमार उसे होटल के कमरे में ले गया और बंद कर दिया। फिर उसके बाद उसके साथ जमकर जूते चप्पल, लाट घुसों बेहरमी से पिटाई की।

इस दौरान लड़की बार-बार गुहार लगाती रही, लेकिन लड़के उसे बेरहमी से पिटाई करता रहा। इस दौरान लड़की बचने का भी भरपूर प्रयास की लेकिन युवक के द्वारा उसे बेरहमी से पीटा जाता रहा। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। नग्न अवस्था में वीडियो बनाया गया और फिर पिटाई और नंगी अवस्था का वीडियो वायरल कर दिया गया। 

पीड़िता सोमवार की देर शाम नगर थाना पहुंची है और उसके आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि पीड़िता के साथ होटल में मारपीट की गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। एक आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। 

आरोपी का कितना बेखौफ था इसका अंदाजा आप इस वीडियो से लगा सकते हैं कि मोबाइल टेबल पर रखकर लड़की के साथ मारपीट करते रहा और खुद वीडियो बनाकर नग्न अवस्था का वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया। बीच शहर इस तरह की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। 

लगातार बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रही है, कई जिलों में इस तरह लड़कियों के साथ छेड़खानी और मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। अब ऐसे समय में बेगूसराय से एक लड़की के साथ रेप और मारपीट का वीडियो वायरल किया गया है।

बेगूसराय से अजय कुमार शास्त्री की रिपोर्ट 


Trending News

बिहार में हो गया गजब, बार-बार डेट बढ़ाने के बाद एक भी नहीं मिला आवेदन,  BPSC ने भर्ती प्रक्रिया लौटाई
बिहार में हो गया गजब, बार-बार डेट बढ़ाने के बाद एक भी नहीं मिला आवेदन, BPSC ने भर्ती प्रक्रिया लौटाई
Sep 29, 2026, 2:02:00 PM
अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, BPSC TRE-4 की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा में कुल 932 पदों की बढ़ोतरी
अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, BPSC TRE-4 की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा में कुल 932 पदों की बढ़ोतरी
Sep 29, 2026, 1:56:00 PM
 बेगूसराय के होटल में युवती से हैवानियत,​ जूते-चप्पलों से मारपीट और रेप के बाद वीडियो किया वायरल​
बेगूसराय के होटल में युवती से हैवानियत,​ जूते-चप्पलों से मारपीट और रेप के बाद वीडियो किया वायरल​
Sep 29, 2026, 1:42:00 PM
बिहार MLC चुनाव : BJP ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
बिहार MLC चुनाव : BJP ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
Sep 29, 2026, 1:35:00 PM
चास में वाहन जांच अभियान, रजिस्ट्रेशन, हेलमेट व ब्लैक फिल्म लगे शीशे की हुई जांच
चास में वाहन जांच अभियान, रजिस्ट्रेशन, हेलमेट व ब्लैक फिल्म लगे शीशे की हुई जांच
Sep 29, 2026, 1:25:00 PM
भाई-बहनों की सुरों वाली तिकड़ी, 9 साल का सुरों का जादूगर, 7 भाषाओं में गाता है ये बच्चा
भाई-बहनों की सुरों वाली तिकड़ी, 9 साल का सुरों का जादूगर, 7 भाषाओं में गाता है ये बच्चा
Sep 29, 2026, 1:06:00 PM
बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग, रोहिणी आचार्य ने किडनैपिंग के लाइव वीडियो से सम्राट सरकार को घेरा
बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग, रोहिणी आचार्य ने किडनैपिंग के लाइव वीडियो से सम्राट सरकार को घेरा
Sep 29, 2026, 12:46:00 PM
रिलीज से पहले ‘दृश्यम 3' का भौकाल, एडवांस बुकिंग में कर डाली जबरदस्त कमाई
रिलीज से पहले ‘दृश्यम 3' का भौकाल, एडवांस बुकिंग में कर डाली जबरदस्त कमाई
Sep 29, 2026, 12:42:00 PM
CWC की बैठक में खड़गे ने कहा- 'जिनके नाम कटे, उनके बारे में हमें बताओ'
CWC की बैठक में खड़गे ने कहा- 'जिनके नाम कटे, उनके बारे में हमें बताओ'
Sep 29, 2026, 12:32:00 PM
विलक्षण प्रतिभा की धनी है राजधानी की यह दंपत्ति, इनके नाम दर्ज है सबसे ज्यादा पेटेंट का रिकॉर्ड
विलक्षण प्रतिभा की धनी है राजधानी की यह दंपत्ति, इनके नाम दर्ज है सबसे ज्यादा पेटेंट का रिकॉर्ड
Sep 29, 2026, 12:31:00 PM